The Raja Saab Box Office Records: प्रभास की ‘द राजा साब’ ने फिर रचा इतिहास, धड़ल्ले से सनी देओल-अक्षय कुमार की फिल्मों के लाइफटाइम को दी पटखनी

The Raja Saab Box Office Records: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जानें पूरी कलेक्शन रिपोर्ट.

The Raja Saab Box Office Records: प्रभास और संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का माहौल बनाया और अब तीन दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच चुकी है. इसके अलावा, इस फिल्म ने सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए, जानते हैं इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इसके रिकॉर्ड्स के बारे में सबकुछ.

द राजा साब के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

The raja saab sacnilk report

‘द राजा साब’ ने Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन दोपहर 2 बजे तक 6.47 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 95.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ये शुरुआती आंकड़े हैं और शाम-रात के शो के बाद इसमें और इजाफा हो सकता है.

सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्मों को पछाड़ा

93.21 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए, ‘द राजा साब’ ने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के लाइफटाइम (भारतीय) कलेक्शन 88.72 करोड़ रुपये और अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के 92.74 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन (भारतीय) को पीछे छोड़ दिया है.

विवके ओबेरॉय ने किया ‘द राजा साब’ का रिव्यू

द राजा साब का रिव्यू करते हुए बीते दिनों विवेक ओबेरॉय ने इंस्टग्राम स्टोरी पर लिखा, “मास + क्लास = @actorprabhas. एक ब्लॉकबस्टर के लिए अचूक फॉर्मूला! अविश्वसनीय रूप से आकर्षक और उतने ही इंटेंस, आप स्क्रीन पर आग लगा रहे हैं, मच्छा!”

द राजा साब की स्टार कास्ट

द राजा साब फिल्म में प्रभास के साथ जरीना वहाब, बोमन ईरानी, ​​मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार भी हैं.

द राजा साब की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के बारे में है, जो आंध्र प्रदेश के एक दूर के गांव में अपनी दादी के साथ रहता है. अल्जाइमर से पीड़ित, गंगा देवी अपने पति कनकराज (संजय दत्त) से मिलने के लिए तरसती है, जिसके बारे में उसे लगता है कि वह एक मिशन पर है. जब राजा साब को अपने दादा जैसा दिखने वाला एक आदमी दिखता है, तो वह अपने दादा-दादी को वापस मिलाने निकल पड़ता है.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Release Date: खौफनाक मिशन के लिए शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौटीं रानी मुखर्जी, नए पोस्टर में कंफर्म रिलीज डेट और कहानी से उठा पर्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >