सलीम खान खतरे से बाहर, सर्जरी हुई सफल, डेजी शाह ने दी बड़ी अपडेट

Salim Khan Health Update: सलीम खान की तबीयत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. अभिनेत्री डेजी शाह ने बताया है कि सर्जरी सफल होने के बाद वह अब खतरे से बाहर हैं और ICU में निगरानी में हैं. उनकी हालत स्थिर है और परिवार लगातार उनके साथ है.

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान, जिनकी तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से चिंता बनी हुई थी, अब अभिनेत्री डेजी शाह ने ये जानकारी दी है कि वह खतरे से बाहर हैं, सफल सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

डेजी शाह ने दी हेल्थ अपडेट

डेजी शाह ने हाल ही में Filmygyan से बातचीत के दौरान बताया कि वह लगातार सलमान खान और उनके परिवार के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, “सलीम सर अब ठीक हैं, उनकी हालत स्थिर है. सर्जरी सफल रही है और वह फिलहाल ऑब्जर्वेशन में हैं. सबसे राहत की बात यह है कि अब वे खतरे से बाहर हैं.”

कब और क्यों अस्पताल में हुए थे भर्ती

जानकारी के मुताबिक, सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद एक छोटा-सा मेडिकल प्रोसीजर किया गया.

सलीम खान का शानदार फिल्मी सफर

सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने 70-80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दीं और बॉलीवुड की कहानी कहने की शैली को नई पहचान दी. आज भी उनके लिखे किरदार और डायलॉग दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Tanya Mittal की रईसी का नया नमूना, हाथ में गोल्ड प्लेटेड iPhone लेकर आईं नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >