33वें दिन भी थमी नहीं ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार, पांचवें हफ्ते में भी कर रही कमाल

Border 2 Box Office Day 33: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 33वें दिन भी टिके रहने में सफल रही. पांचवें मंगलवार को फिल्म ने 0.3 करोड़ की कमाई की. नई रिलीज के बावजूद दर्शकों का साथ मिलने से फिल्म की रफ्तार बरकरार है.

Border 2 Box Office Day 33: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के 33वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है. नई फिल्मों की एंट्री और कड़ी टक्कर के बावजूद फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. चौथे हफ्ते में भी दर्शकों का प्यार बरकरार है, जिससे साफ है कि देशभक्ति और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने ऑडियंस के दिलों में खास जगह बना ली है. अब सभी की नजरें इसके 33वें दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं, जो फिल्म की लंबी दौड़ का संकेत दे रही हैं.

33वें दिन कितनी की कमाई?

बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी. Sacnilk के शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने 33वें दिन करीब 0.3 करोड़ का कलेक्शन किया है. पांचवें हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म का लगातार कमाई करना इस बात का सबूत है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है और वर्ड ऑफ माउथ इसका साथ दे रहा है.

बॉर्डर 2 की स्टोरी

‘बॉर्डर 2’ एक देशभक्ति से सराबोर वॉर ड्रामा है, जो जांबाज सैनिकों की बहादुरी, बलिदान और जज्बे की कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करती है. दमदार एक्शन सीक्वेंस, भावनात्मक पल और देशभक्ति से भरे डायलॉग्स फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की दमदार परफॉर्मेंस कहानी को और असरदार बनाती है, वहीं फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और विजुअल्स दर्शकों को बांधे रखते हैं. यही वजह है कि रिलीज के कई हफ्तों बाद भी फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दी विजय-रश्मिका को शुभकामनाएं, कपल के लिए लिखी खास पंक्तियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >