15 साल बाद होली पर रिलीज नहीं हो रही कोई बड़ी फिल्म, जानें क्या हो सकती है वजह

Holi 2026: होली 2026 पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. T20 वर्ल्ड कप, धुरंधर 2 और टॉक्सिक की रिलीज के कारण एग्जिबिटर्स परेशान हैं. मल्टीप्लेक्स स्क्रीन कम कर रहे हैं और बड़ी फिल्मों की रिलीज में देरी देखने को मिल रही है.

Holi 2026: होली हमेशा से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिलीज और अच्छा कमाई का समय रही है. लेकिन इस बार 15 साल बाद ऐसा हो रहा है कि होली 2026 पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. पिछले 26 सालों में होली के मौके पर कई हिट फिल्में रिलीज हुई हैं और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया.

होली पर पहले रिलीज हुई हिट फिल्में

पिछले वर्षों में होली पर कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया.

  • 2001 – चोरी चोरी चुपके चुपके
  • 2006 – मालामाल वीकली
  • 2008 – रेस
  • 2017 – बद्रीनाथ की दुल्हनिया
  • 2019 – केसरी
  • 2023 – तू झूठी मैं मक्कार

इसके अलावा 2024 में मडगांव एक्सप्रेस, स्वातंत्र्य वीर सावरकर और 2025 में द डिप्लोमेट ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया.

15 साल बाद क्यों नहीं हो रही कोई बड़ी फिल्म रिलीज

होली पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होना अब सिर्फ तीसरी बार हुआ है. इससे पहले 2002, 2003 और 2011 में ऐसा हुआ था. खास बात यह है कि 2003 और 2011 में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते फिल्म मेकर्स ने रिलीज से बचा लिया था. और इस बार भी T20 वर्ल्ड कप की वजह से फिल्म मेकर्स ने रिलीज से दूरी बनाई है.

मर्दानी 3 की रिलीज प्रीपोन

डायरेक्टर अभिराज मीनावाला ने बताया कि यशराज फिल्म्स ने मर्दानी 3 की रिलीज प्रीपोन कर दी थी ताकि क्रिकेट के उत्साह से फिल्म को नुकसान न पहुंचे. फिल्म 27 फरवरी की बजाय 30 जनवरी को रिलीज हुई.

दूसरी फिल्में भी पोस्टपोन हुईं

पति पत्नी और वो 2 और गबरू जैसी फिल्में भी पहले मार्च में रिलीज होने वाली थीं, लेकिन अब ये मई में रिलीज होंगी. इसी तरह, ईद पर रिलीज हुई धुरंधर: द रिवेंज और टॉक्सिक की वजह से प्रोड्यूसर्स इस समय किसी और रिलीज का रिस्क नहीं लेना चाहते.

एग्जिबिटर्स की मुश्किलें

धुरंधर 2 और टॉक्सिक की वजह से 19 मार्च तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने से एग्जिबिटर्स मुश्किल में हैं. कंटेंट की कमी केd चलते थिएटर ने शो की संख्या घटाकर खर्च कम करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मल्टीप्लेक्स कुछ स्क्रीन कुछ समय के लिए बंद भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सलीम खान खतरे से बाहर, सर्जरी हुई सफल, डेजी शाह ने दी बड़ी अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >