विजय देवरकोंडा ने शेयर की हल्दी की तस्वीरें, रश्मिका मंदाना संग दिखा रॉयल वेडिंग का रंग

Rashmika Mandanna Wedding: उदयपुर में होने जा रही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं. शानदार फ्लोरल डेकोरेशन और कपल की प्यारी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं.

Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. 26 फरवरी को उदयपुर में होने जा रही इस शाही शादी से पहले हल्दी की रस्म की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. खास बात यह है कि दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा ने खुद इन खूबसूरत पलों की झलक फैंस के साथ शेयर की है.

हल्दी में दिखा रॉयल डेकोरेशन

हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में वेन्यू का डेकोरेशन बेहद शानदार नजर आ रहा है. जमीन को फूलों की चादर से सजाया गया था और बीच में दूल्हा-दुल्हन के लिए खास टेबल सजाई गई थीं. वहीं फ्लोरल प्लेकार्ड्स पर कपल के नाम लिखे नजर आए, जिनमें रश्मिका का निकनेम ‘रूशी’ भी शामिल था. पूरे फंक्शन में येलो और फ्लोरल थीम ने माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया.

पीएम मोदी ने भेजीं शुभकामनाएं

कपल ने अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया था. हालांकि व्यस्तता के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने दोनों को उनके नए जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं.

फिल्मों से शुरू हुई लव स्टोरी

रश्मिका और विजय की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों ने पहली बार 2018 में फिल्म ‘Geetha Govindam’ में साथ काम किया था, जिसके बाद ‘Dear Comrade’ में उनकी जोड़ी फिर दिखी. साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दी विजय-रश्मिका को शुभकामनाएं, कपल के लिए लिखी खास पंक्तियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >