Thamma में वैम्पायर का किरदार निभाने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह मेरे पहले किए गए किरदारों जैसा बिल्कुल नहीं है

Thamma: निर्देशक आदित्य सरपोतदार की लेटेस्ट फिल्म थामा 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही. फिल्म में मुख्य किरदार में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना है. इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे. इस किरदार को लेकर उन्होंने बात की.

Thamma: हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा 21 अक्टूबर को फाइनली थिएटर्स में 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रश्मिका मंदाना और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं. नवाजुद्दीन फिल्म में अलग अंदाज में दिखेंगे. निर्देशक आदित्य सरपोतदार की फिल्म में एक्टर वैम्पायर का रोल निभा रहे हैं. अब इस किरदार को निभाने को लेकर नवाजुद्दीन ने बात की. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

थामा में वैम्पायर का किरदार निभाने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म थामा में अपनी भूमिका को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, विश्वास किजिए, मैं काफी समय से ऐसा कुछ करना चाहता था. मेरे बच्चे बहुत खुश होंगे. मैंने एक बहुत अजीब किरदार निभाया है, लेकिन यह अजीबपन वाकई दिलचस्प है. यह मेरे पहले किए गए किरदारों जैसा बिल्कुल नहीं है और सेट पर मुझे बहुत मजा आया.” एक्टर ने कहा ये फिल्म सिर्फ एक भूमिका नहीं है, यह टोन और ऊर्जा का एक एक्सपेरिमेंट है. एक्टर ने आगे कहा, “यह बल्लेबाज होने जैसा है. आप तैयार तो होते हैं, लेकिन फिर भी उस तरह की डिलीवरी की उम्मीद नहीं करते. शुक्र है कि मुझे यह मिला. मुझे खुशी है कि फिल्म निर्माता मुझे अब भी ऐसे अनपेक्षित अवतारों में देखते हैं.”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही ये बात

थामा के प्रमोशन के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पूछा गया कि उन्होंने फिल्म के लिए कैसे तैयारी की. इसपर एक्टर ने बताया कि उन्हें फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार से मिली एक सलाह मिली थी. एक्टर ने कहा, पहले अपना खून पीना शुरु करो, उसके बाद दूसरों का पीयो. ये सुनकर दर्शक हंसने लगे. उसके बाद एक्टर ने कहा, ये मेरे किरदार का संक्षिप्त विवरण था.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नयी फिल्म कौन सी है?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नयी फिल्म थामा है, जो 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

थामा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार क्या है?

थामा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक वैम्पायर के किरदार में नजर आ रहे हैं.

क्या थामा फिल्म स्त्री से संबंधित है?

हां, थामा, फिल्म स्त्री से संबंधित है क्योंकि दोनों एक ही ब्रह्मांड, मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं. हालांकि दोनों की कहानी अलग है.

यह भी पढ़ें- Thamma Advance Booking: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छा सकती है आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी, एडवांस बुकिंग में बेच दिए इतने टिकट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >