श्रीदेवी की बायोग्राफी का कवर आया सामने, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पहली झलक, बोनी कपूर ने भी किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी की जयंती के मौके पर उनकी आधिकारिक बायोग्राफी 'Empress – The Definitive Biography of Sridevi' का कवर शेयर किया है. किताब में अमिताभ बच्चन के विचार भी शामिल हैं.

Sridevi Biography: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को गुजरे कई साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनकी शानदार अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. श्रीदेवी की जयंती के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को उनकी जिंदगी पर बन रही बायोग्राफी की एक झलक दिखाई है. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर किताब का कवर शेयर किया.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया श्रीदेवी बायोग्राफी का कवर

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किताब का कवर शेयर करते हुए श्रीदेवी को याद किया. उन्होंने लिखा, “एक और एकमात्र. आपकी बहुत याद आती है. जन्मदिन की शुभकामनाएं.” प्रियंका द्वारा शेयर किए गए कवर पर किताब का नाम ‘Empress – The Definitive Biography of Sridevi’ लिखा है. कवर पर अमिताभ बच्चन का बयान भी नजर आ रहा है, जिसमें श्रीदेवी को बेमिसाल प्रतिभा की मिसाल बताया गया है. किताब के लेखक के तौर पर धीरज यू. कुमार का नाम दिया गया है. प्रियंका की पोस्ट को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीशेयर किया.

2023 में हुआ था श्रीदेवी की बायोग्राफी का ऐलान

श्रीदेवी की आधिकारिक बायोग्राफी को लेकर पहली बड़ी जानकारी साल 2023 में सामने आई थी. उस समय वेस्टलैंड बुक्स ने श्रीदेवी की जिंदगी पर किताब प्रकाशित करने की घोषणा की थी. इस प्रोजेक्ट का नाम ‘Sridevi: The Life of a Legend’ बताया गया था. किताब को पहली बार लेखक के तौर पर काम कर रहे धीरज कुमार लिख रहे हैं. श्रीदेवी ने 1980 और 1990 के दशक में कमर्शियल इंडियन सिनेमा पर लंबे समय तक राज किया था.

2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन

श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में 54 साल की उम्र में हुआ था. उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था. श्रीदेवी दुबई में अपने रिश्तेदार और अभिनेता मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं. इसी दौरान वह होटल के कमरे में बेहोश होकर गिर पड़ी थीं. मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी.

ये भी पढ़ें: "किसने सोचा था...": मां प्रियंका चोपड़ा का हिट गाना 'तूने मारी एंट्रियां' देखती दिखीं बेटी मालती, वायरल हुआ Cute मोमेंट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >