Sikandar Leak: ऑनलाइन लीक होने से सलमान खान की फिल्म को 91 करोड़ का नुकसान, मेकर्स ऐसे करेंगे वसूल

Sikandar Leak: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित सिकंदर ईद 2025 के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया. इसलिए इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी कम कमाई की. यही नहीं रिलीज से एक दिन पहले ये लीक भी हो गई. जिसके बाद अब नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट भारी बीमा क्लेम करने की ओर आगे बढ़ गए हैं.

Sikandar Leak: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. इसने भारत में लगभग 100 करोड़ रुपये और दुनिया भर में लगभग 175 करोड़ रुपये की कमाई की. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म को लेकर काफी उम्मीद थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. यही नहीं रिलीज से एक दिन पहले फिल्म पायरेसी का भी शिकार हो गई. जिससे बिजनेस में काफी लॉस हुआ.

पायरेसी से सिकंदर की कमाई में हुआ भारी नुकसान

सिकंदर को फिल्म रिलीज से एक रात पहले ऑनलाइन लीक कर दिया गया था. लीक मामूली नहीं था, क्योंकि यह तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज और फिल्मीजिला जैसी स्ट्रीमिंग साइटों पर पायरेटेड कॉपी में हाई डेफिनेशन के मौजूद थी. अब, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट कथित तौर पर सिकंदर के ऑनलाइन लीक के बाद पाइरेसी से संबंधित नुकसान के लिए 91 करोड़ रुपये का भारी बीमा दावा दायर करने की प्रक्रिया में है.

इतने का हुआ है नुकसान

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो, “लीक की सीमा और राजस्व पर होने वाले प्रभाव का आकलन करने के लिए एक ऑडिट शुरू किया गया था. अर्न्स्ट एंड यंग (EnY) ने एक रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें नुकसान लगभग 91 करोड़ रुपये आंका गया.” सूत्रों के अनुसार, 91 करोड़ रुपये का आंकड़ा प्री-रिलीज बॉक्स ऑफिस अनुमानों और थिएटर-वार ऑक्यूपेंसी ट्रेंड और लीक के बाद रीजन वाइज कमाई में गिरावट को ध्यान में रखते हुए निकाला गया था.

पायरेटेड प्रिंट में काफी कुछ था अलग

इसके अलावा, सलमान खान अभिनीत फिल्म के लिए सभी प्लेटफार्मों पर अवैध डाउनलोड की मात्रा को ट्रैक करने के लिए डिजिटल फुटप्रिंट ट्रेसिंग टूल का कथित तौर पर उपयोग किया गया था. सिकंदर का पायरेटेड वर्शन सिनेमाघरों में दिखाई गई सेंसर कॉपी से बहुत अलग था. पायरेटेड प्रिंट में बहुत सारे सीन पॉलिश्ड वीएफएक्स वाले नहीं थे. साथ ही, पायरेटेड कॉपी में ऐसे सीन थे, जो फाइनल कट का हिस्सा नहीं थे. यह देखना होगा कि एनजीई पायरेसी बीमा क्लेम के साथ आगे बढ़ती है या नहीं.

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से पूरी टीम की पहली तसवीर आई सामने, सनी देओल के साथ कुछ ऐसे दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >