Dharmendra के जाने से टूटे सलमान खान, छलका दर्द, Bigg Boss 19 में कहा- इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ

Dharmendra: इंडियन सिनेमा के ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री काफी दुखी है. सलमान खान ने अपने रियलिटी शो बिग बॉस 19 के दौरान धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि इस हफ्ते इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है.

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का मुंबई में 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. इंडियन सिनेमा के ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर की प्रेयर मीट में लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री शामिल हुई. शाहरुख खान, आर्यन खान, रेखा, सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, फरदीन खान, निमरत कौर, सोनू सूद, अमीषा पटेल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ सहित कई सेलेब्स प्रेयर मीट में पहुंचे थे. सलमान , धर्मेंद्र से काफई क्लोज थे. ऐसे में उनके निधन का गहरा सदमा एक्टर को लगा है. इस बात का जिक्र उन्होंने बिग बॉस 19 में किया.

धर्मेंद्र के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख

बिग बॉस 19 वीकेंड के वार में सलमान खान ने धर्मेंद्र का नाम लिए बिना कहा, “इस हफ्ते इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. काश में वीक बिग बॉस होस्ट नहीं कर रहा होता, लेकिन आखिरी में जिंदगी चलती ही रहती है.”

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की तसवीर वायरल

सोशल मीडिया पर सलमान खान और माधुरी दीक्षित की तसवीर वायरल हो रही है. फोटो बिग बॉस 19 के सेट की है, जहां दोनों साथ नजर आए. दरअसल, एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान दोनों मिले और फोटो खिंचवाई. इस फोटो को देखकर फैंस को ‘हम आपके हैं कौन’ के प्रेम और निशा की याद आ गई. सूरज बड़जात्या की ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी. मूवी में सलमान और माधुरी ने साथ में काम किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी.

बिग बॉस 19 का कब है ग्रैंड फिनाले?

बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच गया है. 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले है, जिसका फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इस दिन विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा. आप शो को जियोहॉटस्टार और कलर्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंDharmendra Prayer Meet: पिता धर्मेंद्र को खोने के दर्द में डूबे देओल ब्रदर्स, प्रार्थना सभा में भावुक हुए सनी और बॉबी देओल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >