Kis Kisko Pyaar Karoon 2: दोगुने कन्फ्यूजन-चार गुना मस्ती के साथ सामने आया कपिल शर्मा की फिल्म का मोशन पोस्टर, रिलीज डेट और स्टार कास्ट भी हुई कंफर्म

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है. इसी के साथ फिल्म की स्टार कास्ट और कंफर्म रिलीज डेट भी सामने आ गई है. आइए डिटेल्स बताते हैं.

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी 2015 की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. साथ ही उन्होंने फिल्म में कपिल के साथ उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं चारों एक्ट्रेस को भी रिवील कर दिया है. ऐसे में आइए इनके नाम और रिलीज डेट पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें फिल्म का मोशन पोस्टर-

किस किसको प्यार करूं 2 के मोशन पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मजेदार मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनकी को-एक्ट्रेसेज के ग्लैमरस लुक्स नजर आ रहे हैं. पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दोगुने कन्फ्यूजन और चार गुना मस्ती के लिए तैयार हो जाइए! #KisKiskoPyaarKaroon2 — हंसी का धमाल 12 दिसंबर 2025 से शुरू होगा.”

पोस्टर में उन्हें उनकी चार दुल्हन एक गद्दी पर उठाये दिख रही हैं, जिसमें पीछे से फिल्म में उनके दोस्त बने मनजोत सिंह भी दिख रहे हैं. जैसे ही पोस्टर सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई.

फिल्म की टीम और कहानी

किस किसको प्यार करूं 2 का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है, जबकि निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया है.

फिल्म में कपिल शर्मा और मनजोत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, उनकी पत्नी के किरदार में आयशा खान, त्रिधा चौधरी, हीरा वरीना और पारुल गुलाटी हैं. कहानी एक ऐसे आदमी की है जो अलग-अलग धर्म की महिलाओं से शादी और कॉमिक कन्फ्यूजन के जाल में फंस जाता है.

Fauzi: प्रभास की नई फिल्म ‘फौजी’ का फर्स्ट इंटेंस लुक रिलीज, देशभक्ति और वीरता से भरपूर पीरियड ड्रामा का धमाकेदार आगाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >