Hrithik Roshan: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ऋतिक रोशन के गाने का वीडियो, देखकर भूल जाएंगे कोल्डप्ले-दिलजीत का कॉन्सर्ट

Hrithik Roshan: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देख फैंस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार हैं. उनकी एक्टिंग, उनके डायलॉग डिलीवरी, उनके गुड लुक्स की तो दुनिया दीवानी है. उनके कोई भी फिल्म अनाउंस होने के बाद से ही सुर्खियों में छा जाती है. और दर्शक उस से जुड़ी हर अपडेट पर नजरे बिछाए रहते हैं. ऐसे में आज हम आपको ऋतिक की फिल्म के बारे में नहीं, बल्कि उनके गाने के बारे में बताएंगे, जिसे उन्होंने खुद गया है. उनका यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर आप दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट भूल जाएंगे.

ऋतिक रोशन के गाने का वायरल वीडियो

ऋतिक रोशन का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर कोई मिल गया का गाना गाते नजर आ रहे हैं. वहीं, उनके बगल में बैठा आदमी उन्हें म्यूजिक दे रहा है. एक्टर इस वीडियो में जिस लुक में नजर आए हैं, उसे देखकर लगता है कि यह उनकी फिल्म सुपर 30 का बीटीएस वीडियो है.

वीडियो को देखकर फैंस हुए खुश

ऋतिक रोशन की इस वायरल वीडियो के नीचे फैंस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो के नीचे लिखा, “वाह क्या बात है.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “टैलेंट है बंदे में.”

ऋतिक रोशन वर्क फ्रंट

ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर 2 में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे. यह फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी.

Also Read: Hrithik Roshan Upcoming Movies: बॉक्स ऑफिस के टूटेंगे रिकॉर्ड्स, जब रिलीज होंगी ऋतिक रोशन की ये 3 फिल्में

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

Also Read: Kartik Aaryan Upcoming Movies: हॉरर-कॉमेडी के बाद इन रोमांटिक फिल्मों में रंग जमाएंगे कार्तिक आर्यन, डिटेल्स पढ़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >