Haq को लेकर दर्शकों के मिलने वाले प्यार पर इमोशनल हुईं यामी गौतम, बोलीं- बेहद भावुक कर देने वाला होता है

Haq: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में उतर गई है. शाहबानो केस से प्रेरित इस फिल्म में यामी ने ऐसा किरदार निभाया, जिसने उनकी ऑन-स्क्रीन छवि को नई दिशा दी. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Haq: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों, खासकर महिलाओं के बीच गहरा असर छोड़ा है. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो उनकी अब तक की ऑन-स्क्रीन छवि को चुनौती देता है. ऐतिहासिक शाहबानो केस से प्रेरित इस फिल्म को देखने के बाद जहां कुछ की आंखें नम हो गईं तो कुछ को इस किरदार से नई ताकत मिली. इस बीच यामी ने फिल्म में अपने किरदार को मिलने वाले दर्शकों के प्यार पर खुलकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दर्शकों के मिलने वाले प्यार पर क्या बोलीं यामी गौतम?

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में यामी गौतम ने फिल्म को लेकर फैंस के रिएक्शन पर की. उन्होंने कहा, “मेरे लिए असली मान्यता तब होती है जब दर्शक आपको स्वीकार करते हैं. जब वे कोई फिल्म देखकर अपनी सच्ची भावनाओं से जुड़ी बातें कहते हैं, तो वह पवित्रता उनकी आंखों और शब्दों में साफ झलकती है. एक कलाकार के लिए यह बेहद भावुक कर देने वाला होता है.”

उन्होंने आगे बताया कि अपने किरदारों को चुनते समय वह अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करती हैं. वह कहती हैं, “हक, आर्टिकल 370 (2024), ओएमजी 2 (2023), ए थर्सडे (2022), चोर निकल के भागा (2023) या बाला (2019), सभी फिल्मों में मैंने वही चुना जो मुझे सही लगा. जब स्क्रिप्ट अच्छी लगती है, मैं उसे तुरंत स्वीकार कर लेती हूं. मैं ज्यादा सोचती नहीं, बस दिल से तय करती हूं.”

लेखकों को दिया श्रेय

यामी गौतम ने कहा कि फिल्मों की असली ताकत उनके लेखकों में होती है. एक्ट्रेस कहती हैं, “अगर किसी किरदार ने लोगों का दिल छुआ है तो इसका श्रेय लेखकों को जाता है. हमें इस इंडस्ट्री में उन्हें और ज्यादा सम्मान देना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 17 साल की सफलता पर निर्माता असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नए आइडियाज सोचने पड़ते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >