Batwara 1947 First Review: सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है मूवी

Batwara 1947 First Review: रमेश तौरानी ने सनी देओल की बंटवारा 1947 देखी और इसे 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' देखने वाली मूवी बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म मुश्किल दौर में इंसानी हिम्मत और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता की अहमियत को बहुत मजबूती से सामने रखती है.

Batwara 1947 First Review: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से ठीक एक दिन पहले फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने आमिर खान और अली फजल संग फिल्म की स्क्रीनिंग अटेंड की और अपना फर्स्ट रिव्यू शेयर किया.

Batwara 1947 First Review: बंटवारा 1947 का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

रमेश तौरानी ने आमिर खान और अली फजल संग इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, ''बंटवारा 1947 एक बेहद संवेदनशील, इमोशनल और इंसानियत को सेलिब्रेट करने वाली फिल्म है. ये ऐसी कहानी है, जिसे 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' देखना बनता है. फिल्म मुश्किल दौर में इंसानी हिम्मत और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता की अहमियत को बहुत मजबूती से सामने रखती है.''

Ramesh Taurani On Batwara 1947 Star Cast Performance: स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस पर क्या बोले रमेश तौरानी

उन्होंने बंटवारा 1947 की स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, ''सनी देओल ने बेहद शानदार और असरदार एक्टिंग की है. वहीं, प्रीति जिंटा को इतने समय बाद बड़े पर्दे पर वो सब करते देखना, जिसमें वह सबसे बेहतरीन हैं, वाकई खुशी की बात है. शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल ने भी अपने-अपने किरदारों में शानदार काम किया है. सभी ने अपने रोल्स में गहराई, इंटेंसिटी और ऑथेंटिसिटी दिखाई है. अभिमन्यु सिंह ने विलेन के किरदार में जबरदस्त काम किया है और उनका कैरेक्टर एक तरफ इंटरेस्टिंग तो दूसरी तरफ काफी अनसेटलिंग लगता है.''

Ramesh Taurani On Rajkumar Santoshi: राजकुमार संतोषी की तारीफ में क्या बोले रमेश तौरानी

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन की तारीफ करते हुए रमेश तौरानी ने कहा, ''राजकुमार संतोषी को सलाम, जिन्होंने एक बार फिर ऐसी कहानी पेश की है, जो सीधे ऑडियंस की भावनाओं से कनेक्ट करती है. उनकी फिल्मों में इंसानियत, इमोशन और दिल को जिस तरह जगह मिलती है, वो वाकई खास है.'' उन्होंने आगे कहा, ''अपर्णा पुरोहित और आमिर खान प्रोडक्शंस को इस शानदार फिल्म के लिए बधाई... बंटवारा 1947 एक खूबसूरती से बनाई गई फिल्म है, जिसका मैसेज काफी दमदार है और इसे जरूर देखा जाना चाहिए.''

ये भी पढ़ें: Batwara 1947: कोलकाता पहुंचे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, नेताजी के इस रिश्तेदार से की खास मुलाकात

Batwara 1947 Story: बंटवारा 1947 के बारे में

राजकुमार संतोषी की डायरेक्शन में बनी बंटवारा 1947 की कहानी पार्टिशन के दौर पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल एक मुस्लिम शख्स के किरदार में नजर आएंगे, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान चला जाता है. वहां पहुंचने पर उसे अपने नए घर में एक हिंदू महिला मिलती है, जिसका किरदार शबाना आजमी निभा रही हैं. हालात बिगड़ने के बाद सनी का किरदार उस महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाता है और साथ ही अपने परिवार को भी सुरक्षित रखने की कोशिश करता है. फिल्म की स्टारकास्ट में अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिक्का कपूर हैं भी हैं.

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947: इमरान हाशमी ने सनी देओल को पछाड़कर मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >