Baaghi 4 vs The Bengal Files: टाइगर श्रॉफ या मिथुन चक्रवर्ती? पहले हफ्ते की बॉक्स ऑफिस जंग में किसका पलड़ा भारी, रिपोर्ट्स जानें

Baaghi 4 vs The Bengal Files: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने ₹44.15 करोड़ कमाए, जबकि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ₹11.25 करोड़ पर सिमटी. जानें किसका पलड़ा भारी रहा.

Baaghi 4 vs The Bengal Files: बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ की भिड़ंत दर्शकों के बीच बड़ा चर्चा का विषय बनी हुई है. एक तरफ टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त पकड़ बनाई, वहीं दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म अलग ही अंदाज में अपनी जगह तलाशती दिखी. इस बीच आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

बागी 4 का पहला हफ्ता

टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू स्टारर बागी 4 ने पहले छह दिनों में ही करीब ₹42 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया. हालांकि सोमवार से बुधवार तक कमाई में गिरावट आई, लेकिन फिल्म ने सातवें दिन ₹2.15 करोड़ की कमाई की. इस तरह पहले हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन ₹44.15 करोड़ रहा. फिल्म को दर्शकों की शुरुआती पसंद, दमदार एक्शन और फ्रैंचाइजी के ब्रांड वैल्यू का फायदा मिला.

द बंगाल फाइल्स का प्रदर्शन

द बंगाल फाइल्स ने धीमी शुरुआत की और पहले सात दिनों में भारत में ₹11.25 करोड़ नेट कमाए. विदेशों से लगभग ₹2.50 करोड़ जुड़े, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़ा. सातवें दिन करीब ₹1 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने वीक 1 का सफर पूरा किया. राजनीतिक थीम और गंभीर विषयवस्तु पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों के सीमित वर्ग को आकर्षित किया, लेकिन मीडिया और बहसों में जगह जरूर बनाई.

कौन आगे निकली?

तुलना की जाए तो बागी 4 ने पहले हफ्ते में द बंगाल फाइल्स से लगभग चार गुना ज्यादा कमाई की है. ऐसे में नतीजा साफ है कि एक्शन सीक्वेंस, स्टार पावर और फ्रैंचाइजी फैक्टर ने दर्शकों को ज्यादा खींचा और ‘बागी 4’ पहले हफ्ते की जंग में विजेता साबित हुई.

यह भी पढ़े: Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण: भाग 1’ में मंथरा की भूमिका निभाएंगी शीबा चड्ढा, बोलीं- पैमाने ने मुझे चौंका दिया

यह भी पढ़े: Param Sundari Box Office Records: परम सुंदरी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को पछाड़ा बनी 5वीं सबसे कमाऊ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >