Baaghi 4 की कमाई 42 करोड़ रुपये, मंदिर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, भगवान भोले का लिया आशीर्वाद, VIDEO

Baaghi 4: बागी 4 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है और छह दिन में 42 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इस बीच टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह सफेद धोती-कुर्ता पहनकर मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचे.

Baaghi 4: बागी 4 अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक्टर व्हाइट कलर का धोती-कुर्ता पहने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचे. वीडियो में एक्टर पुलिस अधिकारियों से घिर दिख रहे हैं. साथ ही उनके फैंस भी उनके आस-पास दिख रहे हैं. उनके हाथ में फूल है और वह मंदिर में जाकर जलाभिषेक करते हैं. वीडियो को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

बागी 4 एक्टर टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, टाइगर भाई एक पब्लिक स्टार है. एक यूजर ने लिखा, भाई ने फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया है. एक यूजर ने लिखा, बागी 4 बेस्ट इमोशनल मूवी है. एक यूजर ने लिखा, आप मेरी लाइफ के पहले क्रश हो. एक यूजर ने लिखा, भाई आपकी बॉडी एक नंबर है. कई यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट और दिल वाले इमोजी भी बनाए.

यह भी पढ़ेंBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ सोमवार को गिरी, सिर्फ इतनी हुई कमाई, फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >