अमिताभ बच्चन को मिलेगी D Litt की उपाधि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2018 9:38 PM
कोलकाता :बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को रवींद्र भारती विश्वविद्यालय की ओर से D Litt (Doctorate in Literature) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जायेगा. भारतीय सिनेमा में असाधारण कार्य के लिए उन्हें यह उपाधि दी जा रही है. 8 मई को होनेवाले दीक्षांत समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की जायेगी. इससे पहले उन्हें […]
कोलकाता :बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को रवींद्र भारती विश्वविद्यालय की ओर से D Litt (Doctorate in Literature) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जायेगा. भारतीय सिनेमा में असाधारण कार्य के लिए उन्हें यह उपाधि दी जा रही है. 8 मई को होनेवाले दीक्षांत समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की जायेगी. इससे पहले उन्हें एक चिट्ठी भेजी जायेगी. उनके सम्मान ग्रहण करने की सहमति के बाद आगे की कार्यसूची तय की जायेगी.
इधर प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल ने भी अमिताभ बच्चन को D Litt दिये जाने के रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के फैसले पर अपनी सहमति दे दी है. अमिताभ बच्चन के अलावा दीक्षांत समारोह में कलाकार जतिन दास, साहित्यकार नवनीता देव सेन व अमीयरंजन बंद्योपाध्याय को भी यह उपाधि दी जायेगी. पहली बार रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के इतिहास में हिंदी फिल्म के किसी अभिनेता को डिलीट दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










