Bigg Boss 19 Finale Date: सलमान खान के रियलिटी शो को नहीं मिला एक्सटेंशन, इस दिन होगा बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले

Bigg Boss 19 Finale Date: ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शो का ग्रैंड फिनाले कब होगा, ये फैंस जानना चाहते है. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है. आइए आपको ग्रैंड फिनाले का डेट बताते हैं.

Bigg Boss 19 Finale Date: रियलिटी शो बिग बॉस 19, 24 अगस्त 2025 को कलर्स चैनल पर शुरू हुआ था. शो के होस्ट सलमान खान ने दर्शकों को उस दिन सारे कंटेस्टेंट से मिलवाया था. अशनूर कूर, गौरव खन्ना, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, नेहल, बसीर अली, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद के साथ शो शुरू हुआ. कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि शो को चार हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है. अब इन अटकलों पर विराम लग गया. साथ ही फिनाले डेट भी आ गई.

कब है बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले ?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने अपने शुरुआती शेड्यूल पर ही टिके रहने का फैसला किया है. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने पुष्टि की, “सीजन को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है.” इसका मतलब है कि शो 15 हफ्तों के शेड्यूल पर ही रहेगा. सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा. मतलब एक महीने बाद इस शो को इस सीजन का विनर मिल जाएगा. साथ ही सलमान अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिज चल रहे, तो ऐसे में तारीख में बदलाव का कोई चांस नहीं है. फिलहाल इसपर आधिकारिक तौर पर मेकर्स ने कुछ नहीं कहा.

बिग बॉस 19 में ये कंटेस्टेंट हैं बचे हुए

  1. मालती चाहर
  2. गौरव खन्ना
  3. अमाल मलिक
  4. कुनिका सदानंद
  5. फरहाना भट्ट
  6. शहबाज बदेशा
  7. तान्या मित्तल
  8. अशनूर कौर
  9. प्रणित मोरे
  10. मृदुल तिवारी

प्रणित मोरे की घर में हुई फिर से एंट्री

हाल ही में बिग बॉस 19 से प्रणित मोरे बाहर हो गए थे. प्रणित शो से इसलिए बाहर हुए थे क्योंकि वह बीमार थे. वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, सलमान खान ने घोषणा की कि प्रणित की मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हालत गंभीर है और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है. उन्हें इलाज के लिए घर से बाहर ले जाया गया है. हालांकि उनकी वापसी फिर से एक बार घर में हो गई है.

यह भी पढ़ें Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, बोली- लगभग फाइनल हो गई थी रोल के लिए, इस वजह से हो गई रिजेक्ट

यह भी पढ़ें- Jatadhara Movie Review: रहस्य और रोमांच का चौंकाने वाला संगम, ‘जटाधारा’ में धन पिशाचनी बनकर खूब डराएगी सोनाक्षी सिन्हा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >