Chahal-RJ Mahvash Affair: “सभी को सफाई देने की जरूरत नहीं”, पहले इंस्टा पर Unfollow, फिर ऐसा पोस्ट

Chahal-RJ Mahvash Affair: युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच सोशल मीडिया हलचल ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है. पहले दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो किया, फिर क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला?

Chahal-RJ Mahvash Affair: सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में हैं. आरजे महवश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद उन्होंने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी. चहल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भगवान कृष्ण से जुड़ा एक विचार साझा किया, जिसमें चुप रहने और लोगों को अपनी सोच बनाने देने की बात कही गई है.

चहल का यह पोस्ट काफी क्रिप्टिक माना जा रहा है. उन्होंने लिखा, “हर किसी को आपकी सफाई की जरूरत नहीं होती. कभी-कभी खामोश रहना बेहतर होता है, लोगों को यह मान लेने दीजिए कि आप गलत हैं.” इस पोस्ट के सामने आते ही आरजे महवश के साथ उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं. वजह साफ है, यह पोस्ट महवश को अनफॉलो करने के ठीक बाद आया. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा. टाइमिंग ने अफवाहों को और हवा दे दी.

“90% समय आप मुझे बाल ठीक करते देखेंगे”

इधर महवश ने भी इशारों-इशारों में अपनी बात रखी. शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कार के अंदर का एक छोटा सा वीडियो डाला, जिसमें वह आराम से अपने बाल ठीक करती नजर आईं. लेकिन कैप्शन ने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने लिखा, “90% समय आप मुझे बाल ठीक करते देखेंगे, बाकी समय, अपनी जिंदगी ठीक करते हुए,” और साथ में हंसने वाला इमोजी लगाया.

महवश को लेकर कई बार उड़ी अफवाहें

इसके बाद महवश ने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था, “Sending some peace to your way,” साथ में हैंड-हार्ट इमोजी. नेटिजन्स ने इन पोस्ट्स को उनकी निजी जिंदगी पर चल रही चर्चाओं का सॉफ्ट लेकिन साफ जवाब माना. दरअसल, चहल और महवश को लेकर पहले भी कई बार अफवाहें उड़ चुकी हैं. 2025 में चहल के तलाक के बाद दोनों को साथ देखे जाने पर बातें और तेज हो गई थीं. हालांकि, दोनों ही कई मौकों पर साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ दोस्त हैं. लेकिन हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी ने एक बार फिर इन चर्चाओं को जिंदा कर दिया है.

यह भी पढे़ं: Bollywood News: 48 की उम्र में भी सिंगल बैठी हैं ये बेहद खूबसूरत हीरोइन? एक्ट्रेस ने बता दी सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >