Shahid Kapoor Wife: मीरा राजपूत की खूबसूरती पर आया इस फिल्ममेकर का दिल, दे डाला ये बड़ा ऑफर

Shahid Kapoor Wife: मीरा राजपूत अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उनके घर एक फिल्ममेकर पहुंचे, जिन्होंने बातों ही बातों में उनकी खूबसूरती की तारीफ की और सीधा उन्हें फिल्म ऑफर कर दिया. अब जानिए कौन था वो फिल्ममेकर और मीरा ने उन्हें क्या जवाब दिया?

Shahid Kapoor Wife: बॉलीवुड से दूरी बनाए रखने के बावजूद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हमेशा चर्चा में रहती हैं. वजह है उनकी स्टाइल, फिटनेस और उनकी बिजनेसवुमन के तौर पर पहचान. मीरा ने अब तक फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन हाल ही में उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

बातों-बातों में दे डाला फिल्म का ऑफर

दरअसल, मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान की नजर मीरा राजपूत पर पड़ गई है. फराह इन दिनों अपने यूट्यूब फूड व्लॉग्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जहां वह अपने कुक दिलीप के साथ अलग-अलग सेलेब्रिटीज से मिलती हैं. अपने लेटेस्ट व्लॉग में फराह, मीरा से मिलने पहुंचीं. इस दौरान मीरा का सिंपल और एलिगेंट अंदाज देखकर फराह काफी इम्प्रेस हो गईं. जैसे ही बातचीत शुरू हुई, फराह ने मीरा की जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी. मजाक-मजाक में फराह खान ने मीरा से यहां तक कह दिया कि वह तो एकदम हीरोइन जैसी लगती हैं और उन्हें फिल्मों में होना चाहिए. फराह ने सीधे-सीधे मीरा को अपनी अगली फिल्म में लीड रोल का ऑफर भी कर डाला. फराह की यह बात सुनकर मीरा थोड़ी शर्मा गयीं और मुस्कुराते हुए बेहद शालीन तरीके से इस ऑफर को मना कर दिया.

इस वीडियो में फराह ने मीरा को दिया ऑफर

शाहिद से 13 साल छोटी हैं मीरा

बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी. यह एक अरेंज मैरिज थी, जिसमें दोनों के बीच 13 साल का उम्र का फासला है. शादी के बाद मीरा ने परिवार को प्राथमिकता दी और दो बच्चों,  मीशा और जैन की मां बनीं. आज भले ही मीरा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उन्होंने खुद को एक सफल बिजनेस वूमन के रूप में स्थापित कर लिया है. उनका खुद का ब्यूटी ब्रांड है और मुंबई में एक लग्जरी वेलनेस सेंटर है, जो उनकी अलग पहचान बनाता है.

यह भी पढे़ं: Border 2: आर्मी की वर्दी में बेटे आहान को देख इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, इंस्टा पर लिख दी दिल की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >