Aspirants Season 3 क्यों है हर सपने देखने वाले के लिए Must Watch, जानिए 5 बड़ी वजहें

Aspirants Season 3 अब Prime Video पर स्ट्रीम हो रहा है. आइए जानते हैं 5 बड़ी वजहें, जो इसे देखने पर मजबूर करती हैं.

Aspirants Season 3 OTT Release: अगर आपको UPSC की तैयारी, दोस्ती और संघर्ष पर आधारित कहानियां पसंद हैं, तो एस्पिरेंट्स सीजन 3 जरूर देखना चाहिए. TVF की यह लोकप्रिय वेब सीरीज 13 मार्च 2026 से Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. पांच एपिसोड वाले इस सीजन में अभिलाष, संदीप भैया और पवन के बीच नई टक्कर, इमोशनल मोमेंट्स और सपनों की जंग देखने को मिलती है. आइए जानते हैं इसे देखने की 5 बड़ी वजहें.

एस्पिरेंट्स सीजन 3 का प्लॉट

इस बार कहानी में ALC संदीप ओहलान (सनी हिंदुजा) ने DM अभिलाष (नवीन कस्तूरिया) के खिलाफ एक जांच शुरू कर दी है. इसका मकसद दिखाना है कि धोखा मिलने पर इंसान कैसा महसूस करता है. इसी बीच अभिलाष के दीपा, गुरी, धैर्य और SK के साथ रिश्ते भी मुश्किल में पड़ जाते हैं. साथ ही नए किरदार पवन (जतिन गोस्वामी) की एंट्री कहानी में नया मसाला डालती है और पुरानी घटनाओं की वजह से शुरू हुई लड़ाई और बढ़ जाती है.

दो टाइमलाइन में कहानी

इस सीजन में कहानी दो टाइमलाइन में दिखाई गई है. एक में उनके पुराने दिन जब वे मुखर्जी नगर में UPSC की तैयारी कर रहे थे. और दूसरी में उनके आज के दिन, जब वे अफसर बन चुके हैं और नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

इसी वजह से दर्शकों को समझ आता है कि उनकी दोस्ती कैसे बनी और फिर कैसे टूटने की कगार पर पहुंची.

एस्पिरेंट्स सीजन 3 देखने की 5 बड़ी वजहें

  1. इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है और कितनी बार असफलता भी मिलती है. इसलिए यह कहानी हर उस व्यक्ति को अपने जैसी लगती है जो बड़े सपने देख रहा हो.
  2. अभिलाष, संदीप और उनके दोस्तों के रिश्ते, झगड़े और मुश्किल समय में साथ खड़े होने जैसी चीजें दर्शाती हैं. यह दोस्ती का असली मतलब समझाती है.
  3. दो टाइमलाइन होने से दर्शक देख पाते हैं कि पुराने फैसले आज की जिंदगी पर कैसे असर डालते हैं. यह कहानी को और दिलचस्प बनाता है.
  4. पवन (जतिन गोस्वामी) कहानी में नया मुकाबला और ट्विस्ट लेकर आता है. यह नया किरदार कहानी में रोमांच बढ़ाता है और दर्शकों को बांधे रखता है.
  5. सीजन में कई ऐसे सीन हैं जो हंसाते भी हैं और इमोशन भी करते हैं. यह दिखाता है कि सपनों को पाने के लिए मेहनत, धैर्य और सच्ची दोस्ती कितनी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: इस शुक्रवार OTT पर लगेगा साउथ फिल्मों और वेब सीरीज का मेला, पूरी लिस्ट एक जगह देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >