Anupama: क्या अनुज के बाद दिग्विजय के साथ अनुपमा की बनेगी जोड़ी? सचिन त्यागी ने खोला राज

Anupama: टीवी शो अनुपमा में सचिन त्यागी ने दिग्विजय का किरदार निभाया है. एक इंटरव्यू में सचिन ने बताया कि वह इतने सफल शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा.

Anupama: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस को मनीष गोयनका याद होंगे. इस सीरियल में मनीष का किरदार सचिन त्यागी ने निभाया था. अब उनकी एंट्री राजन शाही के पॉपुलर शो अनुपमा में हो गई है. शो में हाल ही में लीप आ चुका है और सचिन के किरदार का भी खुलासा हो गया है. वह अनुपमा में दिग्विजय का रोल प्ले कर रहे हैं, जो एक बहुत ही सख्त इंसान है. शो में रुपाली गांगुली और सचिन को एक साथ देख फैंस काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि दोनों के बीच नई लव स्टोरी देखने को मिल सकती है. इस बारे में सचिन ने बात की.

अनुपमा में सचिन त्यागी की एंट्री

टाइम्स नाउ न्यूज से बातचीत में जब सचिन त्यागी से पूछा गया कि क्या वह अनुपमा जैसे सक्सेसफुल शो का हिस्सा बनने पर एक्साइटेड हैं. इसपर एक्टर ने कहा, “अनुपमा हमारे देश का नंबर एक शो है. पिछले 6 सालों से यह यहां का एक मील का पत्थर शो रहा है.”

क्या शो में अनुपमा- दिग्विजय के बीच कोई लव स्टोरी दिखाई जाएगी?

उन्होंने अपने रोल के बारे में बताते हुए कहा, “अब एक नई शुरुआत है. लोग सोचते हैं कि यहां कोई लव स्टोरी है. लेकिन मुझे लगता है कि अभी ऐसा कुछ नहीं है. अब तक सिर्फ यही है कि जो चीज दो लोगों को जोड़ती है, वह है दर्द. तो यह व्यक्ति (मेरा किरदार) अपनी जिंदगी का सबसे कीमती हिस्सा और सारी खुशियां खो चुका है. अनुपमा की कहानी भारत में पहले से ही जानी-पहचानी है. अब यह दर्द उन्हें किस्मत से एक साथ ला दिया है. मुझे नहीं पता कि दोनों लोग इस दर्द से कैसे निपटेंगे या एक-दूसरे की मदद कैसे करेंगे… मैं सिर्फ यह मान रहा हूं कि शायद ऐसी कोई कहानी हो सकती है.”

अनुपमा में दिग्विजय का ट्रैक

अनुपमा में दिग्विजय के ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया जा रहा है कि अनु उसके घर में रह रही है. बंकू से उसे पता चलता है कि दिग्विजय का एक कैफे है जहां वह अकेले जाता है. बंकू उसे बताता है कि लोगों को लगता है कि दिग्विजय की गलती की वजह से उसकी बेटी की जान गई है.

यह भी पढ़ें अनुपमा: दिग्विजय के अतीत का राज जानकर चौंकेगी अनुपमा, खुल जाएगी पुरानी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >