Upcoming OTT Release: तेरे इश्क में से लेकर धुरंधर तक, जनवरी-फरवरी में OTT पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्मे

Upcoming OTT Release: जनवरी-फरवरी 2026 में नेटफ्लिक्स पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. धनुष-कृति की तेरे इश्क में, रणवीर की धुरंधर, रोशन मेका की चैंपियन, कार्तिक-अनन्या की फिल्म और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस समेत कई हिट फिल्में OTT लवर्स के लिए तैयार हैं.

Upcoming OTT Release: आज के समय में लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने का इंतजार करते हैं. खासकर नेटफ्लिक्स पर हर महीने नई और रोमांचक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. जनवरी और फरवरी 2026 नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए बहुत खास होने वाले हैं, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी फिल्में ओटीटी पर दस्तक देंगी.

तेरे इश्क में

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आनंद एल रॉय के निर्देशन ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही और अब नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है. फिल्म की ओटीटी रिलीज 23 जनवरी 2026 को हो चुकी है.

चैंपियन

टॉलीवुड एक्टर रोशन मेका की ड्रामा फिल्म चैंपियन सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर आने वाली है. फैंस इसे लंबे समय से ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि मेकर्स ने अब तक ऑफिशियली डेट रिलीज नहीं की है लेकिन नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

धुरंधर

रणवीर सिंह की धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर इसने कई रिकॉर्ड तोड़े. अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि यह ओटीटी पर 30 जनवरी को स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, ऑफिशियली मेकर्स की ओर से अभी इसकी अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल नहीं हो पाई. अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 फरवरी 2026 को रिलीज हो सकती है, हालांकि मेकर्स का कन्फर्मेशन अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें: इस लॉन्ग वीकेंड OTT बनेगा एंटरटेनमेंट का अड्डा, रोमांस, थ्रिल और साइंस फिक्शन का जबरदस्त कॉम्बो, रिलीज होंगी 5 धमाकेदार फिल्में- सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >