Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया गाना 'डोली रंगदारे घरे जाई' रिलीज, गोल्डी यादव की आवाज और स्वीटी की अदाओं ने मचाई सनसनी

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: सिंगर टुनटुन यादव का लेटेस्ट गाना 'डोली रंगदारे घरे जाई' रिलीज हो गया है. गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में गोल्डी यादव की आवाज दर्शकों को सुनाई देगी.

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी दुनिया के पॉपुलर सिंगर टुनटुन यादव का लेटेस्ट ट्रैक ‘डोली रंगदारे घरे जाई’ रिलीज हो गया. आज 10 जनवरी को ये सॉन्ग सुर म्यूजिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इस भोजपुरी गाने को टुनटुन और सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी आवाज से सजाया है. इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस स्वीटी ने काम किया है. वीडियो में स्वीटी कभी रेड तो कभी ब्लैक आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही है. ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें ‘डोली रंगदारे घरे जाई’ का वीडियो

आज रिलीज हुआ गाना

सुर म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग ‘डोली रंगदारे घरे जाई’ को लेकर कैप्शन में लिखा, हो जाई तैयार नया धमाका लेके आ रहल बाड़े 10 जनवरी सुबह 07:00 बजे Sur Music के यूट्यूब चैनल पे आप सब के रंगदारी स्टार #टुनटुन यादव जी नया गाना “ डोली रंगदार घरे जाई”. ई बार कुछ बेहद खास और रोमांचक होखे वाला बा! का आप सब तैयार बानी ई धमाकेदार नया गाना खातिर? वीडियो रिलीज: 10 जनवरी को सुबह 07: 00 बजे. देखल ना भूली , सिर्फ SUR MUSIC पर.

गाने की जानकारी

  • एल्बम : – डोली रंगदारे घरे जाई
  • गायक : टुनटुन यादव और गोल्डी यादव
  • लेखक : बिट्टू शर्मा
  • संगीत – प्रिंस बाबू
  • मिक्स मास्टर : दीपू सिंह
  • एक्ट्रेस: स्वीटी
  • डीआई : रोहित सिंह
  • क्रिएटिव हेड : महेंद्र यादव
  • निर्माता :- सुरिंदर यादव
  • मार्केटिंग हेड :- अनुराग शर्मा
  • लेबल / कंपनी :- सुर म्यूजिक ऑफिशियल
  • हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : / surmusicbhojpuri

एक्ट्रेस स्वीटी का ग्लैमरस अंदाज

डोली रंगदारे घरे जाई सॉन्ग में प्रेमी अपनी प्रेमिका स्वीटी से कहते हैं कि किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई और उसे सिंदूर लगा सकता है. वह कहता है उसकी डोली उसके घर ही आएगी. सॉन्ग में प्रेमी उसे डराते हैं कि उसकी शादी किसी और से होगा तो वह जयमाला में आकर हंगामा करेंगे और लाश ही लाश बिछा देंगे. सॉन्ग में प्रेमी बंदूक लिए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: रिलीज के साथ ही छाया टुनटुन यादव का नया गाना ‘डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह, एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाई धड़कनें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >