Sonu Nigam-Pawan Singh Chhath Geet: पवन सिंह और सोनू निगम के भक्ति सुरों से सजी छठ की तैयारी, वायरल हुआ ‘चलS भउजी हाली हाली’ गीत

Sonu Nigam-Pawan Singh Chhath Geet: सोनू निगम और पवन सिंह का छठ गीत ‘चलS भउजी हाली हाली’ फिर से वायरल हो रहा है. अबतक इस गाने ने यूट्यूब पर 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

Sonu Nigam-Pawan Singh Chhath Geet: छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर गूंज रहा है सोनू निगम और पवन सिंह का सुपरहिट छठ गीत ‘चलS भउजी हाली हाली’. यह गीत छठ की तैयारियों और आस्था की भावना को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पेश करता है.

सोनू निगम और पवन सिंह के साथ इस गाने को लोकप्रिय गायिका खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में इन दोनों के साथ कन्नड़ एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा नजर आती हैं. ऐसे में अगर आपने इस पॉपुलर गाने को अबतक नहीं सुना, तो छठ की तैयारियों के बीच इस गीत को अपने प्लेलिस्ट में जरूर जोड़े. लेकिन उससे पहले आइए इसकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

व्यूज और पॉपुलैरिटी

यह गीत I Believe Music के यूट्यूब चैनल पर 1 नवंबर 2021 को रिलीज हुआ था. रिलीज के बाद से अब तक इसे 65 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

3 साल पुराना होने के बावजूद, यह गाना इस समय सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है. लोग इस गीत पर रील्स और वीडियो बनाकर छठ की भावना को और फैलाने में लगे हैं.

गाने की टीम

इस गीत को अरुण बिहारी ने लिखा है, म्यूजिक दिया है छोटे बाबा बाशी ने और वीडियो डायरेक्शन रवि पंडित ने किया है. यह गाना ‘जय छठी मैया’ एल्बम का हिस्सा है, जो हर साल छठ पर्व पर आस्था का प्रतीक बनकर लोगों के दिलों में जगह बना लेता है.

यह भी पढ़ें: Maithili Thakur Bhojpuri Chhath Geet: मैथिली ठाकुर की मधुर आवाज में ‘छठ की महिमा’ रिलीज, गीत में झलकती है महापर्व की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी का नया छठ गीत ‘दउरा लिहलीं सजाय’ रिलीज, भक्ति और भावना के संगम से झलकी अटूट श्रद्धा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >