Akshara Singh: पवन सिंह-ज्योति तलाक केस में कूदीं अक्षरा सिंह, एलिमनी पर दिया बड़ा बयान

Akshara Singh: पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक केस के बीच अक्षरा सिंह का बयान चर्चा में है. उन्होंने खुलकर ज्योति का समर्थन करते हुए कहा कि तलाकशुदा महिला को एलिमनी का पूरा अधिकार मिलना चाहिए, चाहे रकम कितनी भी बड़ी क्यों न हो. जानिए आखिर अक्षरा सिंह ने ज्योति के सपोर्ट में क्या कुछ कहा?

Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. उनकी शादी और तलाक को लेकर चल रही खींचतान के बीच अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह का बयान सामने आया है, जिसने इस मामले को और चर्चा में ला दिया है. पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है. इसी बीच ज्योति ने गुजारा भत्ता यानी एलिमनी की मांग की है. इस पर अक्षरा सिंह ने खुलकर अपनी राय रखी है और ज्योति का सपोर्ट किया है.

अक्षरा सिंह ने की समाज से ये खास अपील

एक इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा कि जब कोई लड़की शादी करके अपने पति के साथ जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी भी बनती है. अगर रिश्ता टूटता है, तो उसे एलिमनी लेने का पूरा हक है. उन्होंने साफ कहा कि समाज को तलाकशुदा महिलाओं को बिना किसी शर्त के आर्थिक सहारा दिलाने में मदद करनी चाहिए. अक्षरा ने यह भी कहा कि महिला अगर 10 करोड़, 20 करोड़ या 100 करोड़ रुपये तक की मांग करे, तब भी उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए, क्योंकि शादी टूटने के बाद आर्थिक सुरक्षा बहुत जरूरी होती है. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ज्योति सिंह ने की है गुजारा भत्ता की मांग

दरअसल, ज्योति सिंह ने तलाक के केस में आधिकारिक तौर पर एलिमनी और आर्थिक मदद की मांग की है. उनका कहना है कि दोनों की कमाई और सामाजिक स्थिति में काफी फर्क है, इसलिए उन्हें कानून के तहत गुजारा भत्ता मिलना चाहिए. अदालती कागजों के मुताबिक, ज्योति का दावा है कि उनके पास इतनी आमदनी नहीं है कि वो पहले जैसा लाइफस्टाइल बनाए रख सकें. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उनकी शादी ऐसे हालात में टूटी जो उनके कंट्रोल से बाहर थे. इस मामले में कई बार सुनवाई हो चुकी है, लेकिन अब तक पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला सुलझ नहीं पाया है.

यह भी पढ़ें: ‘पावर स्टार’ के लिए इशारों-इशारों में ये क्या कह गयीं डिंपल सिंह? दोस्ती या कुछ और

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >