शिल्पी राज का नया गाना ‘जीजा शरम लागे’ रिलीज, रिया प्रजापति का ग्लैमरस अंदाज

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘जीजा शरम लागे’ रिलीज हो गया है. इस होली स्पेशल सॉन्ग को शिल्पी ने ओम प्रकाश दीवाना के साथ गाया है. गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: होली का त्योहार करीब आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में नए-नए गानों की बहार आ जाती है. इस बीच शिल्पी राज और ओम प्रकाश दीवाना का नया गाना ‘जीजा शरम लागे’ रिलीज किया गया है. गाने में मस्ती, रंग- गुलाल और चारों तरफ होली का रौनक नजर आता है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस रिया प्रजापति अपने जीजा के संग जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है. इस गाने को दर्शक ओम प्रकाश दीवाना के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. खबर लिखे जाने तक गाने पर 4 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं,और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

होली के रंग में रंगा गाना

‘जीजा शरम लागे’ एक फुल ऑन होली सॉन्ग है. गाने के बोल काफी एंटरटेनिंग हैं और सुनते ही होली का माहौल याद आ जाता है. शिल्पी राज की आवाज पहले की तरह दमदार लग रही है, वहीं ओम प्रकाश दीवाना ने भी गाने में भरपूर एनर्जी डाली है. दोनों की जुगलबंदी गाने को और भी मजेदार बना देती है. गाने में देसी अंदाज और त्योहार वाली फील साफ महसूस होती है.

रिया प्रजापति का दिखा ग्लैमरस अंदाज

म्यूजिक वीडियो में ओम प्रकाश दीवाना के साथ रिया प्रजापति नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस लहंगा पहनकर बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं. गाने में साली (रिया प्रजापति) अपने ऑन स्क्रीन जीजा (ओम प्रकाश दीवाना) को छेड़ते हुए गाती है, पी के दारू जीजा जी, ये बजारू जीजा जी, हमके बुझा तारे अपने मेहरारू जीजा जी. फिर साली बोलती है की मुझे रंग लगवाने में शर्म आता है. इस पर जीजा भी हंसते हुए जवाब देते हैं कि जब साली खुद रंग लगा रही है तो रंग लगाने में शर्म कैसी. भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए यह गाना इस बार के होली सेलिब्रेशन को और भी खास बना सकता है.

‘जीजा शरम लागे’ गाने का वीडियो

गाने की टीम

  • सिंगर – शिल्पी राज और ओम प्रकाश दीवाना
  • साॉन्ग – जीजा शरम लागे
  • लिरिक्स – ओम प्रकाश दीवाना
  • एक्ट्रेस – रिया प्रजापति
  • म्यूजिक – राजा भट्टाचार्य
  • डीओपी – सुनील यादव, आकाश
  • कोरियोग्राफर – आकाश
  • एडिटर – पप्पू वर्मा
  • डीआई – रोहित सिंह
  • डायरेक्टर – नरेंद्रर सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >