Shivani Singh New Holi Bhojpuri Song: होली का त्योहार हल्की नोंकझोंक, मजाक-मस्ती और शरारतों के बिना अधूरा लगता है. सतरंगी होली रंगों की बौछार, ढेर सारी मिठाइयों और अपनों के प्यार के साथ ही पूरी होती है. ऐसे में अगर नए और शानदार गाने भी जुड़ जाएं तो त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है. इसी कड़ी में शिवानी सिंह और अमरजीत तिवारी का नया होली सॉन्ग ‘धीरे धीरे ए जीजा’ रिलीज हो गया है. वीडियो में अमरजीत तिवारी के साथ मिशिका की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और मस्ती भरे पल गाने को खास बना रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
एक्ट्रेस लहंगे में दिख रही खूबसूरत
म्यूजिक वीडियो में अमरजीत तिवारी और शिवानी सिंह रोमांटिक और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच होली की प्यारी छेड़छाड़ देखने को मिल रही है. वीडियो में मिशिका बेहद खूबसूरत पिंकिश-व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं. मैचिंग ज्वेलरी, खुले बाल और हल्का मेकअप उन्हें आकर्षक लुक दे रहा है. वहीं दूसरी ओर अमरजीत शर्ट और डेनिम में कूल और डैशिंग अंदाज में दिख रहे हैं. उनका देसी-कूल अपीयरेंस फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
सॉन्ग पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
‘धीरे धीरे ए जीजा’ सॉन्ग पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, “सुपरहिट है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “इस बार होली पर यही बजेगा.” अन्य यूजर्स ने लिखा, “नाइस सॉन्ग” और “ए-वन भोजपुरी सॉन्ग.”
गाने की पूरी कास्ट और क्रेडिट
- एल्बम: धीरे धीरे ए जीजा
- सिंगर: अमरजीत तिवारी और शिवानी सिंह
- गीतकार: प्रिंस प्रियदर्शी
- संगीत निर्देशक: प्रियांशु सिंह
- एक्टर–एक्ट्रेस: अमरजीत तिवारी और मिशिका
- प्रोडक्शन: पैराडाइज प्रोडक्शन
- कोरियोग्राफर: अंशु
- डीआई: रोहित सिंह
- डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन
यह भी पढ़ें- शिवानी सिंह का ‘गाल जीजा जी’ रिलीज, मस्ती भरे बोल ने फैंस का जीता दिल
