रितेश पांडे का नया गाना ‘दिलवा के मालिक’ रिलीज, तोशी द्विवेदी ने बनाया दीवाना

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: होली के अवसर पर रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग ‘दिलवा के मालिक’ रिलीज हो गया है. गाने को रितेश और शिल्पी राज ने गाया है. ऑनस्क्रीन एक्टर की जोड़ी तोशी द्विवेदी के साथ देखने मिल रही है.

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: होली रंग, गुलाल और अपनों से मेलजोल बढ़ाने का अवसर है. त्योहार की इस मस्ती के बीच रितेश पांडे ने नया होली सॉन्ग रिलीज किया है. दोनों की आवाज ने गाने में चटख रंग भर दिए हैं. उनकी मजेदार आवाज, भोजपुरिया बोली और शरारती अंदाज गाने को खास बनाते हैं. गाने के वीडियो में रितेश की जोड़ी तोशी द्विवेदी के साथ नजर आ रही है. एक्टर और एक्ट्रेस खुलकर होली का आनंद लेते दिख रहे हैं.

देखें वीडियो

एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस स्टार तोशी द्विवेदी वीडियो में अपना ग्लैमर बिखेरती नजर आई. गाने में एक्ट्रेस अपने देसी और मॉडर्न अंदाज को परफेक्टली बैलेंस करती दिखी. दोनों ही लुक उन पर बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. तोशी का एक लुक मॉडर्न वन-पीस ड्रेस में नजर आया, वहीं दूसरा लुक लहंगे और सलवार सूट में दिखा. मॉडर्न शॉर्ट ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने पार्टी मेकअप किया है, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं. खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 1500 से अधिक व्यूज आ चुके थे और यह संख्या लगातार बढ़ रही है.

गाने को मिला लोगों का भरपूर प्यार

वीडियो में रितेश पांडे और तोशी द्विवेदी की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. दोनों होली के मौके पर शरारती और रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं. उनकी शानदार केमिस्ट्री को लोगों ने कमेंट्स के जरिए खूब सराहा है. एक यूजर ने लिखा, “सुपर सॉन्ग है भइया जी.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “बवाल सॉन्ग.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गरदा सॉन्ग, हिट है भइया.”

यह भी पढ़ें Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘मोबिल डालता’ हुआ रिलीज, करिश्मा सिंह की अदाओं ने फैंस पर चलाया जादू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >