होली पर भड़केगी ‘अग्निपरीक्षा’ की आग, खून से सना खेसारी का गुस्सैल लुक वायरल

Agani pariksha Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘अग्निपरिक्षा’ का पोस्टर आज 15 फरवरी शिवरात्रि के शुभ अवसर पर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर के इंस्टाग्राम पर रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. पोस्टर में खेसारी का गुस्से और दर्द से भरा लुक दिख रहा है, वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी काफी इमोशनल अंदाज में दिखी हैं.

Agni pariksha Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर बड़े पर्दे पर नई कहानी लेकर आ रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म अग्निपरीक्षा का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्टर में इमोशन, गुस्सा और संघर्ष की झलक साफ दिखाई दे रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी काफी दमदार होने वाली है. इस फिल्म में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आंकांक्षा पूरी और नीलम गिरी नजर आएंगी. आइए बताए फिल्म की पूरी जानकारी.

पोस्टर में दिखा खेसारी का खतरनाक लुक

रिलीज पोस्टर में खेसारी लाल यादव के चेहरे पर खून लगा हुआ है,और आंखों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है. उनका यह लुक बताता है कि किरदार किसी बड़े संघर्ष से गुजर रहा है. चेहरे पर दर्द और इमोशन भी सफ झलक रही है, जो फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बना रही है. एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ब्लैक सूट में दिखाई दे रही हैं. उनका चेहरा काफी इमोशनल दिख रहा है, जैसे वह किसी बड़ी परीक्षा से गुजर रही हों. वहीं  नीलम गिरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. एक्ट्रेस का अंदाज पोस्टर में गंभीर और असरदार दिख रहा है.

देखें फिल्म का पोस्टर

फिल्म की कहानी में होगी असली ‘अग्निपरीक्षा’

फिल्म के नाम से ही साफ पता चल रहा है कि कहानी में संघर्ष और रिश्तों की कसौटी दिखाई जाएगी. बताया जा रहा है कि फिल्म में किरदारों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, जहां उन्हें अपनी सच्चाई और हिम्मत साबित करनी होगी. इमोशन और ड्रामा के साथ एक्शन का भी तड़का देखने को मिल सकता है.

कब रिलीज होगी फिल्म ?

यह फिल्म 4 मार्च को होली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. मेकर्स को उम्मीद है कि त्योहार के दौरान दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.अब देखना होगा कि ‘अग्निपरीक्षा’ बॉक्स ऑफिस पर कितना रंग जमा पाती है. इस फिल्म के गाने को सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा.

फिल्म के पीछे की टीम

  • फिल्म – अग्निनपरीक्षा
  • स्टारकास्ट – खेसारी लाल यादव, आकांक्षा पुरी, नीलम गिरी
  • लेखक – राकेश त्रिपाठी
  • संगीत – कृष्णा बेदर्दी
  • डायरेक्टर – लाल बाबु पंडित
  • प्रोड्यूसर – सुरिंदर यादव
  • को प्रोड्यूसर – महेंद्र यादव

फैंस ने बरसाया प्यार

पोस्टर के रिलीज होते ही फैंस बीच उत्साह नजर आ रहा है. अब खेसारी लाल यादव के चाहने वाले फैंस इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन में भर-भर के अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का नया गाना ‘जीजा शरम लागे’ रिलीज, रिया प्रजापति का ग्लैमरस अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >