Shilpi Raj New Bhojpuri Song Jiya Ye Rajau Hamar: शिल्पी राज का नया गाना 'जिय ए रजऊ हमार' रिलीज, लाल-पीली साड़ी में सुनीता सिंह का ग्लैमरस तड़का

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Jiya Ye Rajau Hamar: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज अपने नये सॉन्ग 'जिय ए रजऊ हमार' को लेकर हाजिर है. गाना काफी मजेदार है, जिसमें एक पति-पत्नी के रोमांस को दिखाया गया है. आइए गाने के बारे में जानें.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Jiya Ye Rajau Hamar: भोजपुरी इंडस्ट्री की दमदार सिंगर शिल्पी राज का लेटेस्ट ट्रैक ‘जिय ए रजऊ हमार’ आज सुबह रिलीज हो गया है. सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो में समर सिंह और सुनीता सिंह हैं. दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी. ये भोजपुरी गाना एक रोमांटिक गाना है और इसमें पति-पत्नी अपने प्यार और दिल की भावनाएं एक-दूसरे को बता रहे हैं. साड़ी में सुनीता सिंह बेहद खूबसूरत लग रही है. सॉन्ग वेदशक्ति रिकॉर्ड्स भोजपुरी और वेदशक्ति एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. आइए सॉन्ग और इसकी टीम के बारे में आपको बताते हैं.

शिल्पी राज का नया गाना ‘जिय ए रजऊ हमार’

‘जिय ए रजऊ हमार’ सॉन्ग के बारे में

एल्बम: जिया ए रजऊ हमार / जिया ये रजऊ हमार
गायक: समर सिंह, शिल्पी राज
गीत : चंदन यदुवंशी
संगीत : रौशन सिंह
एक्टर्स: सुनीता सिंह
वीडियो : वर्ष टीम
डीआई : रोहित सिंह
परिकल्पना : हर्ष शर्मा जेएसआर
स्पेशल धन्यवाद : मनोज लाल यादव
आर्टवर्क: रौनक सिंह
निर्माता : कुणाल कुमार
संगीत चालू: वेदशक्ति रिकॉर्ड्स भोजपुरी

ऑन स्क्रीन पत्नी सुनीता सिंह से प्यार भरी बातें कर रहे समर सिंह

‘जिय ए रजऊ हमार’ सॉन्ग में समर सिंह अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी सुनीता सिंह से प्यार भरी बातें करते हैं. ये सॉन्ग पति-पत्नी के रोमांस को दिखाता है और उनके बीच प्यार भरी नोकझोंक को दिखाया गया है. सुनीता लाल-पीली साड़ी में बेहद हसीन लग रही है. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स पर फैंस फिदा हो जाएंगे. ये सॉन्ग आपको फुल ऑन एंटरटेन करेगा. इसके बीट्स और बोल भी मजेदार है.

यूजर्स के रिएक्शन

एक मीडिया यूजर ने लिखा, समर सिंह भैया गरदा उड़ा दिए. एक यूजर ने लिखा, भैया आपने तो माहौल सेट कर दिया. एक यूजर ने लिखा, सुनीता सिंह बहुत खूबसूरत है. एक यूजर ने लिखा, शिल्पी राज का नया गाना मजेदार है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का न्यू ईयर सॉन्ग ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ रिलीज, पूजा पंडित के डांस ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >