Golu Raj New Bhojpuri Song: म्यूजिक लवर्स के बीच छाया गोलू राज का नया गाना ‘जुगाड़ जाड़ा वाला’, सोना पांडे की साड़ी लुक ने बढ़ाई गर्मी

Golu Raj New Bhojpuri song: फेमस भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और गोलू का नया गाना ‘जुगाड़ जाड़ा वाला’ आज रिलीज हो गया है. मजेदार बोल और म्यूजिक की वजह से यह गाना रिलीज होते ही दर्शको के बीच छा गया. सॉन्ग का वीडियो इस खबर में देख सकते हैं.

Golu Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और गोलू राज नया गाना ‘जुगाड़ जाड़ा वाला’ लेकर दर्शकों के सामने आए है. आज 9 जनवरी को सॉन्ग रिलीज हो गया है. सोशल मीडिया पर सॉन्ग आते ही जोरदार तहलका मचा रहा है. शिल्पी और गोलू ने अपने देसी अंदाज से सॉन्ग को खास बना दिया है. गाने के बीट्स सुनकर फैंस को थिरकने का मन करने लगेगा. आइए इस भोजपुरी सॉन्ग की जानकारी और टीम डिटेल्स बताते हैं.

देखें ‘जुगाड़ जाड़ा वाला’ का वीडियो

सॉन्ग की जानकारी

  • सॉन्ग – जुगाड़ जाड़ा वाला
  • सिंगर – गोलू राज और शिल्पी राज
  • लीरिक्स – प्रिंस प्रियदर्शी
  • म्यूजिक डायरेक्टर- प्रियांशु सिंह
  • कोरियोग्राफर – शनि सोनकार
  • वीडियो डायरेक्टर- गोल्डी जैसवाल
  • प्रोडक्शन – पैराडाईस प्रोडक्सन
  • प्रोडूयसर – राजकुमार सिंह
  • कम्पनी लेबल- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

गाने में सोना पांडे पति से कर रही शिकायत

‘जुगाड़ जाड़ा वाला’ गाने में एक्ट्रेस सोना पांडे साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है. सॉन्ग में सोना अपने ऑन स्क्रीन पति गोलू को कॉल पर रोमांटिक तरीके से शिकायत करती है. सोना कहती है कि अगर ठंडा वाला हीटर नहीं लाकर दोगे तो वह दूसरा पति खोज लेगी. गोलू उसकी बातें सुनकर उसे मनाते है. गोलू अपनी पत्नी से वादा करते हैं कि वह सारी परेशानी को दूर कर देंगे. सॉन्ग में दोनों के बीच नोकझोंक दिखाई गई है.

यूजर्स बोले- ये गाना सुपरहिट है गोलू भैया

सिंगर गोलू राज और शिल्पी सिंह का गाना आते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे. एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा बहुत ही प्यारा सॉन्ग है, लव यू भैया. एक यूजर्स ने लिखा न पुलिस रिपोर्ट करता है ना अदालत जब गोलू भैया का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है. एक यूजर ने लिखा, ये गाना सुपरहिट है गोलू भैया.

यह भी पढ़ें- Goldi Yadav New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया गोल्डी यादव का नया गाना ‘ओठललिया लगाके हो’, एक्ट्रेस के स्टाइल ने लूटा दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >