Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया गाना ‘लईका होखे के बा’ बना इंटरनेट सेंसेशन, लाल साड़ी में शिवानी सिंह पर लट्टू हुए सिंगर

Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया गाना ‘लईका होखे के बा’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. सॉन्ग में शिवानी सिंह उनके साथ नजर आ रही है. गाना दर्शकों को काफी पसंद आएगा और इसका वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी दुनिया के पॉपुलर सिंगर अंकुश राजा के फैंस के लिए नये साल में गिफ्ट है. अंकुश अपने नये गाने ‘लईका होखे के बा’ को लेकर सुर्खियों में थे और आज 10 जनवरी को सॉन्ग रिलीज हो गया. सॉन्ग में खूबसूरत और हसीन एक्ट्रेस शिवानी सिंह नजर आ रही है. सॉन्ग को अंकुश ने ही गाया है. गाना अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ है. म्यूजिक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. चलिए सॉन्ग के बारे में विस्तार से बताते हैं.

अंकुश राजा का नया ट्रैक हो रहा वायरल ‘लईका होखे के बा’

  • एल्बम :- लइका होखे के बा
  • गाना:- लइका होखे के बा
  • गायक :- अंकुश राजा
  • एक्ट्रेस:- शिवानी सिंह
  • संगीत:- विकी वॉक्स
  • लेखक:- नितेन्द्र कुमार
  • निदेशक:-गोल्डी जयसवाल
  • कोरियोग्राफर :- सनी सोनाकर
  • डीओपी:-गौरव राय
  • एडिट:-पप्पू वर्मा
  • डीआई :- रोहित सिंह
  • मेकअप :- राहुल राज
  • मैनेजर :- नेता जी (नितेश यादव)
  • वीडियो:-पंकज सोनी प्रोडक्शन
  • पोस्टर:- सावन जीएफएक्स
  • कंपनी/स्तर:- अंकुश राजा ऑफिशियल

शिवानी सिंह के दीवाने हुए अंकुश राजा

लइका होखे के बा सॉन्ग एक रोमांटिक गाना है. म्यूजिक वीडियो में अंकुश राजा और शिवानी सिंह जबरदस्त डांस कर रहे हैं. शिवानी कभी साड़ी तो कभी स्टाइलिश आउफिट में कमाल लग रही है. उनका कातिलाना अंदाज उनके चाहने वालों के होश उड़ा देगा. अंकुश और शिवानी की ये जोड़ी काफी पसंद आएगी.

‘मुनवा के पापा’ सॉन्ग कुछ दिन पहले ही हुआ था रिलीज

अंकुश राजा का गाना ‘मुनवा के पापा’ कुछ समय पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. म्यूजिक वीडियो में अंकुश के साथ एक्ट्रेस गौरी सुब्बा की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लगी थी. गाने में गौरी अपने ऑन स्क्रीन पति को उन्हें शहर ले जाने की बात कहती है. गौरी बड़े प्यार से उनसे शिकायत करती है.

यह भी पढ़ें– Ankush Raja New Bhojpuri Song: बॉयफ्रेंड से दूर होने पर फूट-फूट कर रोई काजल त्रिपाठी, अंकुश राजा का नया इमोशनल गाना ‘लोरवा जनी गिरईहS’ सुन आ जाएंगे आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >