Anupama Twist: अनुज-अनुपमा जिसकी वजह से हुए थे अलग, अब होगी उस शख्स की एंट्री, कहानी में आएगा जबरदस्त ड्रामा

सीरियल अनुपमा में अनुज और अनु बहुत जल्द मिलने वाले हैं. अनुज की पागलों जैसी हालत हो गई है और इस बारे में कोई नहीं जानता. कोई उसे पहचान भी नहीं रहा. अनुज सिर्फ अपनी अनु की यादों में खोया रहता है.

Anupama Twist: इन दिनों दर्शक अनुपमा में लीप को एंजॉय कर रहे हैं. छह महीने कहानी आगे बढ़ गई है. फिलहाल अनुपमा और अनुज एक-दूसरे से दूर है और अब जल्द ही मिलने वाले हैं. अनुज अपनी अनु की याद में पागल सा हो गया है. दूसरी तरफ अनु, अनुज को हर पल याद करती रहती है. दोनों आध्या की वजह से ही अलग हुए थे और अब उसकी वजह से ही मिलने वाले हैं. लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है, जिसे दर्शकों को देखकर बहुत मजा आएगा.

आध्या को बचाएगा अनुज

सीरियल अनुपमा में अनु और अनुज एक-दूसरे के पास ही रह रहे हैं, लेकिन इस बात से अनजान है. अनुज सिर्फ अनु को याद करता रहता है और एक मंदिर के बार बांसुरी बजाता रहता है. उसे दुनियादारी की कोई फ्रिक नहीं है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु मंदिर जाती है, जहां अनुज बांसुरी बजाता है. वहां एक महिला अपनी छोटी सी बच्ची, जिसका नाम आध्या है को लेकर आती है. महिला फिसल जाती है और बच्ची गिरने वाली होती है. महिला चिल्लाती है आध्या और अनु और अनुज उसे पकड़ने के लिए दौड़ते हैं. अनुज बच्ची को बच्चा लेता है और ऐसे में अनु और वो आमने-सामने आ जाते हैं.

Also Read- Anupama Leap: लीप के बाद की कहानी ऐसे होगी शुरू, पागलों जैसी हालत में दिखेगा अनुज, अनुपमा का इतना बदल जाएगा लुक

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

आध्या की वजह से मिलेंगे अनुज-अनुपमा

अनुज और अनुपमा, आध्या की वजह से अलग होते हैं और आध्या नाम की एक बच्ची के बदौलत मिलते हैं. अनुज को अनु पहचान लेती है, लेकिन अनुज उसे पहचान पाता है या नहीं, ये सामने नहीं आया है. वहीं, लीप से पहले सीरियल में दिखाया गया कि आध्या, अनुज को अनु के पास जाने के लिए कह देती है. हालांकि वो एक शर्त रखती है कि वो उसकी जिंदगी से चली जाएगी. अब देखना है कि आध्या की एंट्री कब होती है. फैंस जानना चाहते हैं कि आध्या कहां है. क्या श्रुति उसका ख्याल रख रही. क्या आध्या को पता है अनुज के इस हाल के बारे में.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >