Anupama Spoiler Alert: आध्या करेगी अपनी मां अनुपमा को जलील, देगी अनुज से दूर रहने की वॉर्निंग

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनु को आध्या की खातिर अपने घर में शिफ्ट होने के लिए कहता है. जब अनु उनके घर जाती है तो आध्या काफी भड़क जाती है.

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा को आज कौन नहीं जानता. राजन शाही का ये शो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या के पैनिक अटैक से अनुज काफी चितिंत है. उसे समझ नहीं आ रहा अपनी बेटी को कैसे संभाले. वहीं दूसरी तरफ श्रुति की हालत भी कुछ ठीक नहीं है. अनुज, अनुपमा को मिलने बुलाता है और उससे कहता है- क्या तुम हमारी बेटी के लिए मेरे घर शिफ्ट हो जाऊंगी. अनुपमा, आध्या के लिए मान जाती है क्योंकि वो भी उससे बहुत प्यार करती है.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को घर में देखकर आध्या काफी गुस्सा हो जाती है. वो उसे बाहर निकलने के लिए कहती है. अनुज उसका बर्ताव देखकर उसपर चिल्लाता है और ठीक से बिहेव करने के लिए कहता है. अनु उसे समझाती है कि वो यहां श्रुति के लिए आई है क्योंकि उसकी वजह से ही उसे गोली लगी है. आध्या को अनुपमा की बात पर भरोसा हो जाता है क्योंकि वो श्रुति का ध्यान खुद से रख नहीं पाएगी.

Anupama: आध्या को बार-बार आएगा पैनिक अटैक, अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाया अनुज

Anupama: अनुज के शो छोड़ने की खबरों पर निर्माता राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सीरियल में उनका किरदार…

Anupama: सेमी फाइनल में पहुंचकर अनुपमा हो जाएगी बाहर, फूट-फूटकर रोएगी अनु, ऐसे पहुंचेगी अनुज के घर


आध्या करेगी अनुपमा का वॉर्न
आध्या, अनु को वॉर्न करती है कि वो उसके और अनुज के करीब ना जाए. अनुज, आध्या को बार-बार बिहेव अच्छे से करने के लिए कहता है. अनुज, अनुपमा को बताता है वो ऑफिस के काम से बाहर जा रहा है. अनुज कहता है, जाता हूं, अनुपमा इसे सुधारते हुए कहती है, आता हूं. वहीं, अनुपमा खाना बनाकर आध्या के कमरे जाती है. वो दरवाजा खटखटाती है, लेकिन वो नहीं खोलती. अनु को लगता है कहीं उसे कोई अटैक तो नहीं आया और वो वो खुद से दरवाजा खोलकर अंदर चली जाती है. आध्या उसपर काफी गुस्सा होती है और उसे बुरा-भला सुनाती है.

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी कहेगी ईशान से I LOVE YOU, प्यार के बदले मिलेगा उसे थप्पड़, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >