Anupama: क्या सच में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच नहीं होती बात, प्रोड्यूसर राजन शाही बोले- अगर उन्हें कोई समस्या…

Anupama: अनुपमा सीरियल में कई टर्न एंड ट्विस्ट आ रहा है. कहा जा रहा है कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. अब इसपर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कही है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा साल 2020 में शुरू हुआ था और तब से ही ये टीआरपी लिस्ट में नंबर एक बना हुआ है. शो की लोकप्रियता इतनी है कि सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई पोस्ट फैंस शेयर करते रहते हैं. अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी दर्शकों को काफी भाती है. रूपाली और गौरव की ऑन-स्क्रीन जोड़ी का क्या ही कहना. फैंस उनके दीवाने है. हालांकि दोनों अक्सर साथ ही अपनी तसवीरें और रील वीडियो पोस्ट करते रहते थे. लेकिन कुछ महीनों से दोनों फैंस के लिए एक साथ कुछ भी शेयर नहीं करते. जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं है. निर्माता राजन शाही ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.


क्या रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच सबकुछ ठीक नहीं
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच अनबन चल रही है. ये हम नहीं, बल्कि उनके चाहने वालों को लगता है. फैंस को लगता है कि उनकी दोस्ती में खटास आ गई है. निर्माता राजन शाही ने गौरव और रूपाली के कोल्ड वॉर के बारे में टेली टॉक से बात की. उन्होंने कहा, चाहे कोल्ड वॉर हो या हॉट वॉर हो या कोई अन्य वॉर हो, वो इसमें तब तक नहीं पड़ते, जब तक इसका असर उनके शो की शूटिंग पर ना पड़े.

Anupama: आध्या को बार-बार आएगा पैनिक अटैक, अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाया अनुज

Anupama: अनुज के शो छोड़ने की खबरों पर निर्माता राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सीरियल में उनका किरदार…

Anupama: सेमी फाइनल में पहुंचकर अनुपमा हो जाएगी बाहर, फूट-फूटकर रोएगी अनु, ऐसे पहुंचेगी अनुज के घर


राजन शाही ने कही ये बात
राजन शाही ने कहा कि एक्टर्स एक-दूसरे के साथ अच्छे है और अगले पल वो लड़ने लगते है और फिर एक साथ हो जाते है. इस वजह से वो एक निर्माता के रूप में ये सबमें शामिल नहीं होते. हालांकि उन्होंने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच कोल्ड वॉर की अफवाहों को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया. फिलहाल जो भी हो, फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है. वहीं, इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा, अनुज के कहने पर उसके घर शिफ्ट हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >