Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम, समर के बाद अब इसकी होगी मौत? मुंबई नहीं जा पाएगी अनुपमा

Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इशानी को शाह परिवार हॉस्पिटल में भर्ती करवाते हैं. अनु उसके बारे में जानकर अस्पताल आ जाती है. दूसरी तरफ माही को लगता है कि इशानी नाटक कर रही है और वह कोठारी परिवार को परेशान नहीं होने के लिए कहती.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, देविका के साथ मुंबई जा रही है. रास्ते में देविका, अनु का फोन लेकर उसे स्वीच ऑफ कर देती है. अनु कहती है कि अगर कोई इमरजेंसी आया तो उसे पता नहीं चलेगा. देविका उसे चिंता नहीं करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ इशानी खुद को कमरे में बंद कर लेती है. पाखी को इशानी की फ्रिक होती है. बा तोशू से दरवाजा तोड़ने के लिए कहती है. कमरे के अंदर इशानी को बेहोश देखकर सबके होश उड़ जाते हैं. किंजल, राही और अंश को फोन कर इस बारे में बताती है.

इशानी हॉस्पिटल में होगी भर्ती

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि किंजल, देविका को फोन करती है और इशानी की हालत के बारे में सबकुछ बातती है. कोठारी हाउस में मोटी बा कहती है कि इशानी शायद नाटक कर रही होगी. राही उससे कहती है कि उसे ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए. राही, प्रेम को फोन करती है, लेकिन उसका फोन नहीं लगता. राही और अंश हॉस्पिटल जाते हैं. माही कहती है कि इशानी को सबका अटेंशन लेना अच्छा लगता है और इसलिए किसी को उसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. हॉस्पिटल में इशानी की हालत और खराब होती जाती है. तभी अनु वहां पहुंचती है. बा उसे देखकर गले लगा लेती है.

गौतम को शादी के लिए प्रप्रोज करेगी माही

माही, गौतम को शादी के लिए प्रप्रोज करती है. वह कहती है कि वह उसके बच्चे की कस्टडी पानी में उसकी हेल्प करेगी. माही, गौतम के साथ एक हैप्पी फैमिली का सपना देखती है. गौतम उसका प्रप्रोजल सुनकर शॉक्ड हो जाती है. दूसरी तरफ लीला, अनु से पूछती है कि क्या वह अब मुंबई नहीं जाएगी. अनु कहती है कि वह कुछ समय के लिए ही है. वह सबको घर भेजती है और वहां खुद रुकती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू, पाखी के साथ भाई दूज मनाने से मना कर देता है. अंश भी कहता है कि वह माही के साथ ये त्योहार नहीं मनाएगा क्योंकि वह उसका करियर खराब करना चाहती है. वह सबको बता देता है कि माही, गौतम से प्यार करती है.

यह भी पढ़ें- Anupama में होगी अनुज की दोबारा से वापसी? नये प्रोमो में हुआ खुलासा, इस शख्स को देखकर अनु होगी हैरान

यह भी पढ़ें– Thamma Box Office Records: ‘थामा’ का तूफान जारी, आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड, अब इस मूवी पर टिकी निगाहें

यह भी पढ़ें– Baahubali 3: ‘बाहुबली: द एपिक’ के प्रमोशन में एसएस राजामौली ने ‘बाहुबली 3’ को लेकर किया खुलासा, प्रभास की फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >