''शुभ मंगल ज्यादा सावधान'' का मिलकर निर्माण करेंगे आनंद एल राय, भूषण कुमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2019 9:54 PM
मुम्बई : फिल्मकार आनंद एल. राय और निर्माता भूषण कुमार फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के सीक्वल ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (एसएमजेडएस) का मिलकर निर्माण करेंगे. इस फिल्म का निर्माण कुमार की ‘टी-सीरीज’ और राय की ‘कलर येलो प्रोडक्शन’ कम्पनी मिलकर करेगी. फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के सीक्वल ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में आयुष्मान खुराना, नीना […]
मुम्बई : फिल्मकार आनंद एल. राय और निर्माता भूषण कुमार फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के सीक्वल ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (एसएमजेडएस) का मिलकर निर्माण करेंगे.
इस फिल्म का निर्माण कुमार की ‘टी-सीरीज’ और राय की ‘कलर येलो प्रोडक्शन’ कम्पनी मिलकर करेगी. फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के सीक्वल ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता और गजराज राव नजर आएंगे. फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया था.
कुमार ने एक बयान में कहा, मैंने इससे पहले ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘जीरो’ जैसी फिल्मों में संगीत के लिए आनंद एल राय के साथ काम किया है. संगीत को लेकर उनका ज्ञान कमाल का है और मैं फिल्म में भी उनके साथ काम को लेकर काफी खुश हूं.
एसएमजेडएस के अलावा भी हम कुछ अन्य प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहे हैं. वहीं राय ने कहा कि ‘टी-सीरीज’ उनकी संगीत की समझ और दर्शकों पर पकड़ से फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के निर्माण में अपना योगदान देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










