पाकिस्तानी अदाकारा जहीन ताहिरा का निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2019 9:43 AM
कराची : पाकिस्तानी अदाकारा जहीन ताहिरा का मंगलवार को निधन हो गया. वह 79 वर्ष की थीं. ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, हृदय संबंधी बीमारी के कारण उन्हें एक महीने पहले शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और फिर आईसीयू में शिफ्ट कर […]
कराची : पाकिस्तानी अदाकारा जहीन ताहिरा का मंगलवार को निधन हो गया. वह 79 वर्ष की थीं. ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, हृदय संबंधी बीमारी के कारण उन्हें एक महीने पहले शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और फिर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया.
अभिनेत्री के पोते दानियाल शाहजाद खान ने फेसबुक पर उनके निधन की जानकारी दी. खान ने लिखा है कि उनकी दादी जहीन ताहिरा की मृत्यु हो गयी.
पाकिस्तानी टेलीविजन की दुनिया की सबसे पुरानी अदाकरा में शामिल ताहिरा ने 700 से ज्यादा कार्यक्रमों में काम किया है. उन्हें मनोरंजन की दुनिया में योगदान के लिए 2013 में तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










