UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में साइंटिफिक असिस्टेंट और लेबोरेटरी असिस्टेंट (लैब असिस्टेंट) के पोस्ट्स पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन एक्सेप्ट कर रहा है. इसे लेकर UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
Application Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
वेबसाट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पोस्ट के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 27 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट्स 17 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. इसी दिन तक एग्जाम फीस जमा की जा सकती है.
Application Rectification: कब तक फाॅर्म में कर सकते हैं सुधार?
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कैंडिडेट्स अपनी एप्लिकेशन में 24 अगस्त 2026 तक सुधार कर सकते हैं. हालांकि परीक्षा की तारीख को लेकर कमीशन की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी की जाएगी.
UPSSSC Recruitment 2026 Official Notification Check Here
Exam Fee: कितनी है एग्जाम फीस?
इस वैकेंसी में अप्लाई करने वाले सभी कैटेगरी के स्टूडेंट के लिए एग्जाम फीस 25 रुपये तय किया गया है. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से कैंडिडेट ऑनलाइन एग्जाम फीस जमा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: पटना Airtel में इंटर्नशिप का मौका, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, यहां करें रजिस्ट्रेशन
Age Limit: अप्लाई करने के लिए जाने एज लिमिट
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कैंडिडेट की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को एज लिमिट में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: UP आबकारी सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 32,891 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, कट-ऑफ भी जारी
Vacancy Posts and Salary: जानें वैकेंसी और सैलरी डिटेल
साइंटिफिक असिस्टेंट (रेगुलर) के 134 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट (विशेष भर्ती) के 13 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट (रेगुलर) के 56 पद और लेबोरेटरी असिस्टेंट (विशेष भर्ती) के 5 पद, यानी कुल 208 पोस्ट के लिए वैकेंसी है. अगर हम सैलरी की बात करें, तो लैब असिस्टेंट की सैलरी 81 हजार से ज्यादा होगा. इसके अलावा हर लेवल के कैंडिडेट्स के लिए उनका पेय स्केल अलग अलग है.
Mode of Selection: किस तरह होगा सिलेक्शन?
UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस में सबसे पहले UP PET 2025 के स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा (Mains Examination) देनी होगी. इस परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके बाद अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी.
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 1957 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका छूट न जाए, आज के बाद No एंट्री
