SSC हर साल CGL परीक्षा आयोजित करता है. इसी परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप B और C पदों पर भर्ती होती है. इस बार Narcotics Control Bureau में Sub-Inspector और Junior Intelligence Officer के पद शामिल किए गए हैं, जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं.
SSC CGL 2026 की आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होगी और 22 जून 2026 तक चलेगी. ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है. करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुलेगी और Tier 1 परीक्षा अगस्त या सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी.
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है. उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 से 32 साल (पोस्ट के अनुसार अलग अलग) रखी गई है. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट भी दी जाएगी.
SSC CGL 2026 के लिए करें आवेदन
- सबसे पहले वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- SSC CGL 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.
- फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें.
SSC CGL 2026 Exam Notification Check Here
एप्लीकेशन फीस
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है. जबकि SC, ST और PH उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है. सभी महिला उम्मीदवारों को भी फीस से छूट दी गई है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सब इंस्पेक्टर बनने के बाद पे लेवल 6 के तहत सैलरी होगी. इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: NIA में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
