Fake Job Alert: दुबई में लाखों का पैकेज…सही या गलत, कैसे पहचानें फेक जॉब ऑफर?

Fake Job Alert: साइबर क्राइम का मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. विदेश में नौकरियों का झांसा देकर लाखों की लूट जैसी खबरें अक्सर हमारे आखों के सामने होती हैं. ऐसे में यूपी पुलिस के साइबर ब्रांच की तरफ से फेक जॉब ऑफर पहचानने को लेकर टिप्स शेयर की गई है. कौन सा जॉब ऑफर सही है और कौन सा फेक है यह पहचानना बहुत जरूरी है.

Fake Job Alert: साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से कई कदम उठाए गए हैं. इसके बावजूद हर बार नए तरीके से नए अपराध को अंजाम दिया जाता है. दुबई या कनाडा में लाखों के पैकेज पर कई फेक जॉब ऑफर सामने आते हैं. इसी को लेकर यूपी पुलिस के साइबर ब्रांच टीम ने एक पोस्ट शेयर की है. ऐसे में आइए समझते हैं कि फेक जॉब ऑफर कैसे पहचान सकते हैं.

Fake Job Alert Notice: फेक जॉब न्यूज कैसे पहचानें?

प्रोफेशनल की पहचान करें: फेक जॉब न्यूज पहचानने के लिए के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप पहले प्रोफेशनल की पहचान कर लें. इसके लिए जिस जगह नौकरी की बात कही जा रही है उसके बारे में विस्तार से जान लें. वेबसाइट की डिटेल्स भी देख लें.

जॉब ऑफर को पहचानें: फेक जॉब से बचने के लिए जॉब ऑफर देने वाले से मिलना जरूरी है. जॉब ऑफर करने वाले को बिना मिले नौकरी ना लें.

संदिग्ध माध्यम पर रिपोर्ट करें: अगर आपको लगता है कि किसी ऐसे माध्यम से कॉल आ रही है जिसपर आपको संदेह है तो इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराएं. ध्यान रहे कि किसी भी संदेह वाले कॉल का जवाब सकारात्मक ना दें.

हाई सैलरी ऑफर: घोटालेबाज कभी-कभी पीड़ितों को लुभाने के लिए अवास्तविक रूप से हाई सैलरी का लालच देते हैं. अगर कोई पोस्टिंग आपकी योग्यता से ज्यादा आपको ऑफर कर रहा है तो यह फेक हो सकता है.

UP Police ने दी चेतावनी

ये भी पढ़ें: नालंदा यूनिवर्सिटी या IIM बोधगया, जानें किस कॉलेज में एमबीए की फीस कम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >