CBSE, बिहार बोर्ड समेत सभी जरूरी सर्टिफिकेट एक ही प्लेटफॉर्म पर, ऐसे करें डाउनलोड

DigiLocker Certificate Download: अगर आपने 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की है और अपनी डिजिटल मार्कशीट या पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो DigiLocker आपके लिए सबसे आसान ऑप्शन है. यहां जानिए CBSE, बिहार बोर्ड समेत अन्य बोर्डों के सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का पूरा तरीका.

DigiLocker Certificate Download: देशभर में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हो चुके है. अब लाखों स्टूडेंट अपनी मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में जुटे हैं. कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में आवेदन के दौरान इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपके पास इनकी हार्ड कॉपी नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. 

भारत सरकार की एक डिजिटल सुविधा के जरिए आप घर बैठे अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट देख भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं. इस डिजिटल सेवा को DigiLocker के नाम से जाना जाता है. आइए आसान भाषा में जानते हैं DigiLocker क्या है और DigiLocker से अपना सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड किया जाता है. 

DigiLocker क्या है?

DigiLocker भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की एक डिजिटल डॉक्यूमेंट सेवा है. इसके जरिए स्टूडेंट अपनी डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट समेत कई सरकारी डॉक्यूमेंट सुरक्षित तरीके से देख सकते है. साथ ही साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं. कई बोर्ड और सरकारी संस्थान अपने प्रमाणपत्र सीधे DigiLocker पर उपलब्ध कराते हैं.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 शॉर्ट-टर्म कोर्सेज

DigiLocker Certificate Download कैसे करें?

  • सबसे पहले DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker मोबाइल ऐप खोलें.
  • अब अपने मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े अकाउंट में लॉगिन करें. अगर पहले से अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर की मदद से नया अकाउंट भी बनाया जा सकता है.
  • लॉगिन करने के बाद Issued Documents या Search Documents सेक्शन में जाएं.
  • अब अपना बोर्ड या संस्थान चुनें. उदाहरण के लिए CBSE, बिहार बोर्ड या अन्य उपलब्ध बोर्ड.
  • इसके बाद रोल नंबर, पासिंग ईयर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • जानकारी सही होने पर आपकी डिजिटल मार्कशीट या सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
  • अब इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं.

DigiLocker से कौन-कौन से डॉक्यूमेंट डाउनलोड किए जा सकते हैं?

DigiLocker के माध्यम से 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (जहां उपलब्ध हो), ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) समेत कई सरकारी डॉक्यूमेंट डाउनलोड किए जा सकते हैं. उपलब्ध डॉक्यूमेंट संबंधित विभाग और संस्थान पर निर्भर करते हैं.

डाउनलोड करते समय इन चीजों की पडे़गी जरूरत

डॉक्यूमेंट डाउनलोड करते समय वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें, जिससे DigiLocker अकाउंट बनाया गया है. रोल नंबर, जन्मतिथि और पासिंग वर्ष जैसी जानकारी बिल्कुल सही सही डालें. केवल DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप का ही उपयोग करें. किसी अनजान वेबसाइट या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें.

ध्यान रखने वाली जरूरी बात

अगर आपने हाल ही में बोर्ड परीक्षा पास की है, तो अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट समय रहते डाउनलोड करके सुरक्षित रखें. कॉलेज एडमिशन, काउंसलिंग, स्कॉलरशिप या सरकारी भर्ती के दौरान इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत कभी भी पड़ सकती है. ऐसे में पहले से PDF कॉपी अपने मोबाइल, लैपटॉप या क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित रखना भविष्य में काफी काम आ सकता है.

ये भी पढ़ें: SSC, Railway, Banking जैसी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं संविधान GK के ये 15 सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >