8 फूड कंपनियों पर FSSAI का एक्शन, जानिए क्या है यह संस्था और कैसे मिलती है नौकरी

FSSAI Jobs: FSSAI में सरकारी नौकरी मिलती है. लेकिन इसके लिए समय-समय पर निकलने वाली भर्ती (Vacancy) के लिए अप्लाई करना होता है. यहां नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट्स के पास फूड एंड टेक्नोलॉजी से जुड़ी डिग्री होनी चाहिए.

FSSAI Jobs: भारत में खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी और सुरक्षा को चेक करने वाली संस्था FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) एक बार फिर चर्चा में है. FSSAI ने 14 जून 2026 को 8 फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) को नोटिस जारी किया है. आरोप है कि ये कंपनियां अपने ब्रांड नाम, टैगलाइन और उत्पादों से जुड़े दावों के जरिए ग्राहकों को गुमराह कर सकती हैं, जो Food Safety and Standards Act, 2006 के प्रावधानों के खिलाफ माना जा सकता है. इस कार्रवाई के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर FSSAI क्या है, इसका काम क्या होता है और यहां नौकरी कैसे मिलती है.

क्या है FSSAI?

FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एक कानूनी संस्था (Statutory Body) है. इसकी स्थापना Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत की गई थी.

इसका मुख्य उद्देश्य देश में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की क्वालिटी और सेफ्टी जैसे मानकों को सुनिश्चित करना है. पैकेज्ड फूड से लेकर होटल और फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स तक, सभी के लिए FSSAI के नियमों का पालन करना जरूरी होता है.

FSSAI क्या-क्या काम करता है?

  • खाद्य पदार्थों के लिए सुरक्षा मानक तय करना
  • फूड कंपनियों को लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन जारी करना
  • खाद्य उत्पादों की क्वालिटी की देख-रेख
  • भ्रामक विज्ञापनों और गलत दावों पर कार्रवाई करना
  • खाद्य सुरक्षा से जुड़े अवेयरनेस कैंपेन चलाना
  • ग्राहक के राइट्स की रक्षा करना

FSSAI में नौकरी कैसे मिलती है?

FSSAI में सरकारी नौकरी पाने के लिए समय-समय पर विभिन्न पदों पर वैकेंसी (Sarkari Vacancy) निकाली जाती है. इनमें टेक्निकल और प्रशासनिक दोनों तरह की नौकरियां शामिल होती हैं.

FSSAI में प्रमुख पद

  • Food Safety Officer (FSO)
  • Technical Officer
  • Central Food Safety Officer
  • Assistant
  • Personal Assistant
  • Administrative Officer
  • Assistant Director

FSSAI Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

ज्यादातर टेक्निकल पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास नीचे दिए गए विषयों में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए-

  • Food Technology
  • Food Science
  • Dairy Technology
  • Biotechnology
  • Microbiology
  • Chemistry
  • Agriculture Science
  • Veterinary Science

चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

FSSAI में भर्ती आमतौर पर नीचे बताए गए चरणों के आधार पर होती है –

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • स्किल टेस्ट (कुछ पदों के लिए)
  • इंटरव्यू (यदि लागू हो)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

कहां जारी होती हैं भर्तियां?

FSSAI की सभी नई भर्तियां पोर्टल और ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं. उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए. FSSAI की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, foscos.fssai.gov.in

क्यों बढ़ रही है FSSAI में करियर की मांग?

देश में फूड इंडस्ट्री तेजी से विस्तार कर रही है. पैकेज्ड फूड, ऑनलाइन फूड डिलीवरी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के बढ़ने के साथ ही फूड सेफ्टी एक्सपर्ट की मांग भी बढ़ रही है. ऐसे में FSSAI युवाओं के लिए एक आकर्षक सरकारी करियर ऑप्शन बनकर उभरा है.

यह भी पढ़ें- मोदी के Semiconductor Mission को मिल रही रफ्तार, युवाओं के लिए खुले नए करियर के रास्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >