Deepak Lakhara Success Story: कहते हैं न कि अगर संकल्प सच्चा हो, तो कोई भी मुश्किल आपकी कामयाबी का रास्ता नहीं राेक सकती है. इसी बात को राजस्थान के जोधपूर के रहने वाले दीपक लखारा ने सच साबित कर दिखाया है. उन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत UPSC CAPF 2025 परीक्षा क्रैक की है. आइए उनकी सक्सेस स्टाेरी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
UPSC CAPF 2025 Rank Scored: जानिए कितने रैंक लाकर क्रैक की परीक्षा
हाल ही में UPSC CAPF 2025 की जारी रिजल्ट में पता चला है कि दीपक लखारा ने AIR रैंक 106 हासिल किया है. अब वह असिस्टेंट कमांडेंट पद पर कार्यरत हैं. यह उनकी पेशेंस के साथ लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है.
Deepak Lakhara Family Background: क्या है उनका फैमिली बैकग्राउंड?
दीपक लखारा की सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार उनका डेयरी-फार्मिंग का फैमिली बिजनेस है. वह इस काम में अपने परिवार की मदद भी करते हैं. इसके साथ ही वह अपने सपने को पूरा करने के लिए भी काफी लगन और मेहनत के साथ लगे हुए थे.
ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर अफसर, समाज के तानों को बनाई ताकत और हौसले ने दिलाई नई पहचान
Deepak Lakhara Motivation: कैसे जगा अफसर बनने का सपना?
दीपक अक्सर BSF फ्रंटियर कैंपस में दूध पहुंचाने जाते थे. बचपन में ही उन्होंने BSF जवानों की जिंदगी, उनकी ट्रेनिंग, अनुशासन और उनके मकसद को बहुत करीब से देखा. यहीं से उनके मन में यह सपना जगा कि वह एक वरिष्ठ अफसर बनेंगे.
ये भी पढ़ें: चाय बेचने वाले का बेटा बना अफसर, बिहार के बेटे ने UPSC CAPF ने हिसिल किया 81वां रैंक, जानें उनकी सफलता की कहानी
Deepak Lakhara Story: जानिए उनका एक यादगार पल
उन्हें बचपन के वे पल याद हैं, जब कैंपस के पास खेलते हुए वे रिस्ट्रिक्टेड इलाकों में जाने की कोशिश करते थे और ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल उन्हें रोकते थे. उस समय ये छोटी-छोटी घटनाएं लगती थीं, लेकिन इनका उन पर गहरा असर पड़ा. वहीं एक दिन, एक आम से लगने वाले पल ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी.
दीपक सादे सफेद कपड़ों में दूध पहुंचाने कैंपस गए थे. जब वे वहां खड़े थे, तो ट्रेनिंग से लौट रहे रिक्रूट्स (नए जवानों) का एक ग्रुप उनके पास से गुजरा. उन्होंने उन्हें सैल्यूट किया और कहा, "जय हिंद, सर." उसी पल एक सोच ने जन्म लिया और उन्होंने अफसर बनने की ठान ली.
ये भी पढ़ें: 51 की उम्र में सुरेश ने किया NEET क्वालीफाई, सड़क हादसे के बाद देखा डॉक्टर बनने का सपना
