Current Affairs: देखें आज 8 नवंबर के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

आज 8 नवंबर को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस अंतरराष्ट्रीय बैंक के साथ उत्तराखंड में जलापूर्ति सुधार के लिए 200 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया है?

Ans. एशियाई विकास बैंक

2. वित्त वर्ष 2024 में प्रत्यक्ष कर-GDP अनुपात कितना प्रतिशत पहुंच गया है?

Ans. 6.64%

3. भारत के रक्षा निर्यात में पिछले 10 वर्षों में कितने गुना से अधिक की वृद्धि हुई है?

Ans. 30 गुना

4. हाल ही में किस बैंक ने अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण के लिए भारत की पहली रियल-टाइम ट्रैकिंग शुरू की है?

Ans. IDFC FIRST बैंक

5. कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु केंद्रीय मंत्रिमंडल ने FCI में कितने रुपये की कार्यशील पूंजी डालने को मंजूरी दी है?

Ans. 10,700 करोड़

6. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने _ को बढ़ावा देने के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी है.

Ans. उच्च शिक्षा

7. भारतीय नौसेना की प्रमुख पहल ‘महासागर’ वर्ष में कितनी बार आयोजित की जाती है?

Ans. दो बार

8. वर्तमान में भारत के 6-23 माह के कितने प्रतिशत बच्चों को WHO द्वारा सुझाया गया पोषक आहार नहीं मिल पाता है?

Ans. 77%

9. वित्त वर्ष 2023–24 में प्रत्यक्ष कर राजस्व में सर्वाधिक भागीदारी किस राज्य की है?

Ans. महाराष्ट्र

10. उद्योग रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कॉस्मेटिक बाजार 2023 में कितने अरब डॉलर था?

Ans. 8.1 अरब डॉलर

Also Read: IIT JAM 2025 : आईआईटी जैम 2025 के लिए खुल चुकी है एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें विस्तार से…  

Also Read: Ranchi University: स्टार्टअप से जुड़ेंगे एमबीए के विद्यार्थी, सेल का हुआ गठन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >