बार-बार नहीं क्लियर हो रहा UPSC का प्रीलिम्स? अभी से तैयार कर लें Plan B

UPSC Plan B: एक्सपर्ट और यूपीएससी अभ्यर्थियों की मानें तो यूपीएससी की तैयारी करने वालों को हमेशा प्लान बी तैयार रखना चाहिए. अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो आप बहुत सारी अन्य सरकारी परीक्षा (Sarkari Exams) को आसानी से क्रैक कर सकते हैं.

UPSC Plan B: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स IAS, IPS और IRS जैसी सेवा के लिए चुने जाते हैं. लेकिन कई बार बहुत कड़ी मेहनत के बाद भी इस परीक्षा में अस्पिरेंट्स का सेलेक्शन नहीं हो पाता है. ऐसी स्थिति में प्लान बी तैयार रखना बहुत जरूरी है.

UPSC में फाइनल सेलेक्शन बहुत सी बातों पर निर्भर करता है, जिनमें योग्यता, आपकी मेहनत, कटऑफ, किस्मत शामिल हैं. लास्ट अटेंप्ट तक भी एग्जाम क्रैक नहीं हो पाया तो मेहनत बेकार हो जाती है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ प्लान बी बताने जा रहे हैं. अगर आपने UPSC के लिए पढ़ाई की है या आपके पास यूपीएससी का स्टडी मेटेरियल है तो बहुत हद तक चांसेज हैं कि नीचे बताए गए गर्वनमेंट जॉब्स में आपका सेलेक्शन हो जाएगा.

UPSC अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन प्लान B विकल्प

  1. RBI Grade B

भारतीय रिजर्व बैंक की ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती UPSC अभ्यर्थियों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है. इसमें आर्थिक और प्रशासनिक विषयों की समझ का लाभ मिलता है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको ये वैकेंसी मिल जाएगी.

  1. राज्य लोक सेवा आयोग (PCS)

BPSC, UPPSC, MPPSC, RPSC और अन्य राज्य लोक सेवा आयोगों की परीक्षाओं का पैटर्न काफी हद तक UPSC जैसा होता है. ऐसे में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इन परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

  1. SSC CGL

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर नियुक्ति के लिए SSC CGL एक बेहतरीन ऑप्शन है.

  1. EPFO भर्ती

एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO), अकाउंट्स ऑफिसर (AO) और असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर (APFC) जैसी भर्तियां भी UPSC अभ्यर्थियों के लिए अच्छे अवसर प्रदान करती हैं.

  1. IB ACIO

इंटेलिजेंस ब्यूरो की ACIO भर्ती भी प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में गिनी जाती है और UPSC तैयारी का लाभ यहां मिलता है.

  1. SEBI Grade A

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की ग्रेड-ए अधिकारी भर्ती वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए शानदार अवसर है.

  1. CAPF Assistant Commandant

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती भी UPSC के माध्यम से होती है और इसे प्रतिष्ठित ग्रुप-A सेवा माना जाता है.

  1. शिक्षण और अकैडमिक फील्ड

पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद UGC NET या CSIR NET पास कर उम्मीदवार विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षक बन सकते हैं.

क्यों जरूरी है प्लान B?

कई एक्सपर्ट और अभ्यर्थियों का यह मानना है कि UPSC की तैयारी के साथ-साथ एक प्लान बी तैयार रखना जरूरी है. इससे करियर में अनिश्चितता कम होती है और समय का बेहतर उपयोग हो पाता है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली एक महिला ने बताया था कि किस तरह उन्होंने UPSC की तैयारी करते हुए प्लान बी तैयार नहीं रखा. कई अटेंप्ट्स देने के बाद भी जब उनका सेलेक्शन नहीं हुआ तो उन्होंने गुरुग्राम में एक नौकरी ली. कोई खास सिक्ल्स और एक्सपीरियंस न होने के कारण उन्हें गुरुग्राम जैसे महंगे शहर में शुरुआत में सिर्फ 18,000 की नौकरी मिली. उन्होंने अन्य अस्पिरेंट को मैसेज देते हुए कहा कि प्लान बी जरूर तैयार रखें.

यह भी पढ़ें- बिहार की इन 3 चीजों को मिली GI Tag, GK में जानिए आज का बड़ा सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >