बनाना चाहते हैं बैंकिंग में करियर? यहां देखें 5 बेहतरीन सरकारी नौकरी

Top Bank Jobs: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए प्राइवेट से लेकर सरकारी तक, कई ऑप्शन हैं. बैंक की नौकरी में अच्छी सैलरी और जॉब सेफ्टी दोनों रहती है.

Top Bank Jobs: आज के समय में युवा ऐसी नौकरी की तलाश में रहते है जहां स्टेबिलिटी हो और अच्छी सैलरी भी. अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए कई शानदार अवसर उपलब्ध हैं. बैंक की नौकरी में अच्छी सैलरी, जॉब की पूरी सुरक्षा, मेडिकल सुविधाएं, पेंशन, भत्ते आदि मिलते हैं. साथ ही पूरे देश में पोस्टिंग का मौका मिलता है. कुल मिलाकर देखें तो बैंक की सरकारी नौकरी का युवाओं के बीच काफी क्रेज होता है.

ग्रेजुएशन के बाद कर सकते हैं बैंक की नौकरी

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा समय-समय पर निकाली जाने वाली परीक्षाओं के जरिए लाखों युवा हर साल इन पदों पर चयनित होते हैं. ग्रेजुएशन पूरा करने वाले उम्मीदवार आसानी से इन परीक्षाओं में आवेदन कर सकते हैं. इन नौकरियों में चयन के बाद आप न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बनते हैं बल्कि समाज में भी अच्छा सम्मान भी मिलता है.

बैंकिंग क्षेत्र की 5 प्रमुख सरकारी नौकरियां

1.SBI PO(प्रोबेशनरी ऑफिसर)

  • संचालक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
  • चयन प्रक्रिया:प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू

यह पद बैंकिंग क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में शामिल है. सेलेक्शन के बाद कैंडिडेट्स को अलग-अलग बैंकिंग कामों की ट्रेनिंग दी जाती है. अच्छी सैलरी और जल्दी प्रमोशन मिलता है.

2.SBI SO(स्पेशलिस्ट ऑफिसर)

  • संचालक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • आयु सीमा: पद के अनुसार अलग-अलग
  • चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (व्यावसायिक ज्ञान) और इंटरव्यू

IT, लॉ, फाइनेंस और अन्य फील्ड में योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए बैंक की नौकरी अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

3.SBI CLERK(जूनियर एसोसिएट)

  • संचालक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
  • चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT)

बैंकिंग में शुरुआत करने के लिए यह अच्छा विकल्प है. ग्राहक सेवा और अकाउंट संबंधी काम मुख्य जिम्मेदारियाँ होती हैं.

4.IBPS PO(CWE PO/MT)

  • आयोजक: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS)
  • आयु सीमा: बैंक के अनुसार अलग-अलग
  • चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू

इस परीक्षा के जरिए कई प्राइवेट बैंकों में PO बनने का मौका मिलता है.

5.IBPS SO(CWE SO)

  • आयोजक: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS)
  • आयु सीमा:पद के अनुसार अलग-अलग
  • यन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (व्यावसायिक) और इंटरव्यू

ऑफिसर पोस्ट (आईटी ऑफिसर, लॉ ऑफिसर आदि) के लिए यह परीक्षा बहुत अच्छी है.

इन नौकरियों के मुख्य फायदे

  • अच्छी सैलरी और भत्ते
  • पूरी जॉब सिक्योरिटी
  • प्रमोशन के अच्छे अवसर
  • सामाज में सम्मान

कैसे करें अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in और ibps.in) पर नियमित नोटिफिकेशन चेक करें. हर साल बैंक में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है.

मैथ्स और इंग्लिश को मजबूत करें

इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मैथ्स, रीजनिंग, इंग्लिश और करेंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाए . आप इंटरनेट की मदद से भी कई वेबसाइट और यूट्यूब चैनल्स के माधयम से फ्री में पढ़ सकते है.

भूमि की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- बिना JEE के भी बन सकते हैं IITian, इन डिमांडिंग कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >