पहली Job के लिए ऐसे बनाएं Perfect Resume कि रिक्रूटर हो जाए इंप्रेस, जानें क्या डिटेल्स देना है जरूरी

Resume for Freshers: पहली नौकरी की तलाश कर रहे फ्रेशर्स के लिए एक अच्छा रिज्यूमे उनकी प्रोफाइल को प्रभावी तरीके से पेश करने में मदद करता है. जानें फ्रेशर रिज्यूमे में कौन-कौन सी जानकारी देनी चाहिए, स्किल्स और प्रोजेक्ट्स कैसे लिखें, AI की मदद से रिज्यूमे कैसे बनाएं और किन गलतियों से बचना चाहिए.

Resume for Freshers: कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब कोई फ्रेशर पहली नौकरी की तलाश शुरू करता है, तो सबसे जरूरी चीजों में से एक उसका रिज्यूमे होता है. रिज्यूमे ही वह पहला डॉक्यूमेंट है, जिसके जरिए कंपनी या recruiter को कैंडिडेट्स के बारे में शुरुआती जानकारी मिलती है. ऐसे में फ्रेशर्स का रिज्यूमे साफ-सुथरा, छोटा और job profile के हिसाब से तैयार किया हुआ होना जरूरी है. फ्रेशर को अपने रिज्यूमे में अपनी स्किल्स, प्रोजेक्ट और एकेडमिक अचीवमेंट को सही तरीके से प्रजेंट करना चाहिए.

Resume Details for Freshers In 1 Page: 1 पेज में बनाएं अपना रिज्यूमे

फ्रेशर रिज्यूम को एक पेज में रखने की कोशिश करनी चाहिए. डिजाइन बहुत ज्यादा रंगीन होने के बजाय सिंपल और प्रोफेशनल होना चाहिए. साथ ही स्पेलिंग मिस्टेक, लंबे पैराग्राफ और गलत जानकारी देने से बचना चाहिए. हर जाॅब के लिए एक ही रिज्यूम भेजने के बजाय job description के अनुसार अपने स्किल्स उसमे दर्ज करके भेजें. इससे recruiter के लिए आपकी प्रोफाइल को समझना आसान होता है और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होने की संभावना भी बेहतर हो सकती है. सबसे जरूरी बात यह है कि रिज्यूमे काे एकदम आसान और सरल भाषा में बनाएं.

ये भी पढ़ें: Communication Skills कमजोर है? अपनाएं ये आसान तरीके, पढ़ाई से करियर तक हर जगह मिलेगा फायदा

Resume Details for Freshers: फ्रेशर अपने रिज्यूमे में क्या डिटेल्स भरें?

फ्रेशर के रिज्यूमे की शुरुआत नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और LinkedIn profile जैसी बेसिक डिटेल्स से होनी चाहिए. इसके बाद 2-3 लाइनों का एक छोटा Summary दिया जा सकता है, जिसमें उम्मीदवार अपने करियर गोल और उस जाॅब में अपनी रुचि के बारे में बता सकता है. ध्यान रहे कि रिज्यूमे में ईमेल आईडी प्रोयेशनल होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल Tier 1 परीक्षा में अब सिर्फ 17 दिन बाकी, जानें किन टाॅपिक्स पर करें ज्यादा फोकस

इसके बाद कैंडिडेट सबसे हाल की क्वालिफिकेशन रिज्युमे में मेंशन करें. इसमें कोर्स, डिग्री और बोर्ड या यूनिवर्सिटी का नाम, पासिंग ईयर और percentage/CGPA जैसी जानकारी दी जा सकती है. अगर कैंडिडेट ने कोई इंटर्नशिप या ट्रेनिंग की है, तो उसे भी जरूर शामिल करें. फ्रेशर्स के लिए रिज्युमे में ये डिटेल्स काफी जरूरी, हैं, क्योंकि उनके पास आमतौर पर full-time work experience नहीं होता है.

How to Make Freshers Resume From AI: जानिए कैसे बनाएं?

आज के समय में फ्रेशर्स AI tools की मदद से अपना रिज्यूमे तैयार करते हैं. AI को अपनी डिटेल्स और जिस जाॅब के लिए आवेदन करना है उसकी डिस्क्रिप्शन देकर रिज्यूमे का ड्राफ्ट तैयार कराया जा सकता है. हालांकि AI से बनाए गए रिज्यूमे को अच्छे से चेक करना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Sorry! अब आपकी जगह AI लेगा, Oracle Uber में Layoff से हो जाएं सतर्क, इन जॉब प्रोफाइल पर ज्यादा खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >