जल्दी नौकरी चाहिए? ये 4 स्किल-बेस्ड कोर्स दिला सकते हैं हाई-पेइंग जॉब

Job Oriented Course: आज के समय में सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स की भी काफी मांग है. जानिए ऐसे टॉप 4 Job Oriented Courses जिनकी मदद से स्टूडेंट्स टेक्नोलॉजी सेक्टर में शानदार करियर बना सकते हैं.

Job Oriented Course: हर स्टूडेंट की मोटिव होती है कि वह जल्दी से जल्दी जाॅब लेकर अपनी लाइफ में सेटल हो जाएं. हालांकि वे कन्फ्यूज रहते हैं, कि उन्हें कौन सा सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द इम्प्लाइड हो सकें. इस आर्टिकल में हम आज आपकाे ऐसे कुछ टाॅप कोर्स के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं डीटेल में.

Top 4 Practical Skill Subjects: जानिए इन टाॅप 4 सब्जेक्ट्स के बारे में

  • डेटा साइंस
  • डिजिटल मार्केटिंग
  • साइबर सिक्योरिटी
  • सॉफ्टवेयर डेवलप्मेंट

Data Science: जानिए इस कोर्स के बारे में

यह कोर्स पूरी तरह टेक्नाॅलाॅजी बेस्ड है. आज के इस डिजिटल दौर में देखा जा रहा है कि डेटा साइंस कोर्स की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है. लगभग हर क्षेत्र में इस कोर्स को लेकर ब्राॅड जाॅब ऑप्शन हैं. इसमें करियन बनाने से आपको अच्छे पैकेज ने साथ प्लेसमेंट मिलने की संभावना होती है. गूगल और एमेजाॅन जैसी कंपनी में जॉब लगने के बाद पैकेज कई लाखों में मिलती है.

Course Eligibility: क्या है कार्स की एलिजिबिलिटी?

कोर्स की एलिजिबिलिटी पूरी तरह आप जिस काॅलेज में एडमिशन ले रहे हैं उसपे निर्भर करता है. हालांकि अगर बेसिक एलिजिबिलिटी की बात करें, तो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 12वीं में स्टूडेंट का मैथ्स सब्जेक्ट होना जरूरी है. कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सर्टिफिकेट कोर्स भी आप कर सकते हैं. इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आपको काॅलेज, जहां इस कोर्स की पढ़ाई हाेती है, की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा.

Digital Marketing: जानिए इस कोर्स का डीटेल

इस कोर्स के तहत स्टूडेंट्स को इंटरनेट और डिजिटल माध्यम से सर्विस का एडवर्टाइजमेंट करने के बारे में सिखाया जाता है. यह कोर्स सर्टिफिकेट कोर्स के तौर पर IIM मुंबई में पढ़ाया जाता है.

Eligibility Criteria: क्या है काॅलेज की एलिजिबिलिटी क्रइटेरिया?

इस कोर्स के लिए काॅलेज की एलिजिबिलिटी क्रइटेरिया है कि स्टूडेंट किसी भी विषय में अंडर-ग्रेजुएट या ग्रेजुएट हो। डिजिटल मार्केटिंग में रुचि रखने वाले छात्र, इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. अधिक जानकारी आप काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iimmumbai.ac.in पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बीपीटीपीआईए प्रवेश परीक्षा-2026 का आधिकारिक परीक्षा केंद्र बना सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

Cyber Security: क्या है साइबर सिक्योरिटी कोर्स?

 जैसे-जैसे हमारा जीवन ऑनलाइन की ओर जा जा रहा है, साइबर खतरों का डर भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में साइबर सिक्योरिटी कोर्स में काफी जाॅब अपॉर्चुनिटीज बढ़ रही है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को कंप्यूटर, नेटवर्क, डेटा ब्रीच, हैकर्स और साइबर हमलों से सुरक्षित रखना सिखाया जाता है. यह कोर्स ऑनलाइन माध्यम से Udemy जैसे प्लेटफाॅर्म के माध्यम से पढ़ा जा सकता है. हालांकि इस कोर्स के लिए IIIT बैंगलोर भी काफी फेमस काॅलेज है.

IIIT Banglore Course Details: जानिए इस काॅलेज के बारे में

IIIT बैंगलोर में इस कोर्स का ड्यूरेशन 8 महीने का है. काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitb.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार 5 अगस्त 2026 को कोर्स में एडमिशन क्लोज होने वाला है. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कोर्स की फीस लगभग 2,32,000 रुपए है.

Software Development: जानिए कोर्स के बारे में

बीटेक, बीसीए और डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से आप सॉफ्टवेयर डेवलपर बन सकते हैं. इस प्रोग्राम में आपको ऐप बनाने और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के बारे में बताया जाता है. इस कोर्स में स्टूंडेंट को Java, Python और C++ जैसे लैंग्वेज के बारे में सिखाया जाता है, जो कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है. आज के समय में अधिकांश कंपनियां केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो, प्रॉब्लम सॉल्विंग, कोडिंग स्किल्स और टीमवर्क पर भी विशेष ध्यान देती हैं. यह काेर्स करने के बाद स्टूडेंट की अच्छी सैलेरी पैकेज के साथ कॉर्पोरेट कंपनी में प्लेसमेंट मिलने की संभावना है.

Note: अधिक जानकारी के लिए आप कोर्स डीटेल्स और काॅलेज की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना इंटरनेट भी इंस्टॉल होगा Bitchat, Play Store और GitHub की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें कैसे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >