BPSC 72nd CCE Study Plan 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) 72वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा calendar जारी कर दिया गया है. 14 अगस्त 2026 को जारी BPSC के exam calendar में 72nd CCE Prelims परीक्षा की तारीख 25 अक्टूबर 2026 दी गई है. ऐसे में 16 अगस्त से परीक्षा तक करीब 70 दिन का समय है. ऐसे में स्टूडेंट्स को बचे हुए समय को बिना बर्बाद किए एक 70 Days BPSC Study Plan के तहत तैयारी करनी चाहिए. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
70 Days Study Plan: ऐसे करें परीक्षा की तैयारी
तैयारी के स्टार्टिंग के 30 दिन स्टूडेंट्स को पूरी तरह सिलेबस पर ध्यान देने की जरूरत है. इसके बाद स्टूडेंट्स को कॉन्सेप्ट बेस्ड रिवीजन करनी चाहिए. इसके बाद के 20 दिन स्टूडेंट्स को मुख्य रूप से Previous Year Question (PYQ) साॅल्व करने पर ध्यान देना चाहिए और साथ ही टाॅपिक वाइज रिवीजन करना चाहिए.
इसके बाद आखिरी के 20 दिन स्टूडेंडट को एकदम डेडिकेटेड होकर माॅक टेस्ट और सब्जेक्ट रिवीजन को देना चाहिए. इस दौरान स्टूडेंट्स को मार्क किए गए इंपोर्टेंट टॉपिक को रिवाइज करना चाहिए और साथ में अपनी गलतियों को एनालाइज करते हुए तैयारी करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: BPSC 72वीं परीक्षा के लिए प्रीवियस ईयर पेपर ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम
BPSC 72nd CCE Exam Subjects 2026: यह है सब्जेक्ट लिस्ट
| Subject |
| General Science |
| Current Affairs |
| Bihar General Knowledge |
| Modern History & Freedom Movement |
| Indian & World Geography |
| Indian Polity & Constitution |
| Indian Economy |
| Ancient & Medieval History |
| Environment & Ecology |
| Mental Ability & Reasoning |
BPSC 72nd Previous Year Question Paper (PYQ) 2026: कैंसे साॅल्व करें प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर?
परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स काे प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर को साॅल्व करने पर काफी ज्यादा ध्यान देना चाहिए. स्टूडेंट कम से कम पिछले 5 से 10 साल का PYQ साॅल्व करना जरूरी है. इसके बाद गलत हुए क्वेश्चन की एक अलग Error Notebook बनाएं. Bihar GK और Current Affairs की रोजाना revision करें.
ये भी पढ़ें: TRE-4 को लेकर BPSC ने साफ की तस्वीर, अधियाचना नहीं हुई वापस, इन गलतियों की वजह से अटका विज्ञापन
BPSC 72nd Mock Test 2026: माॅक टेस्ट बहुत जरूरी है
स्टूडेंट्स को परीक्षा से पहले 3-4 full-length mock देना चाहिए. माॅक टेस्ट देने के बाद आए मार्क्स और अपनी गलतियों को एनालाइज करें. इसके अलावा स्टूडेंट को पूरी दिन का एक स्पष्ट स्टडी प्लान बनाना चाहिए और इसे फाॅलाे करते हुए कंसिस्टेट होकर रोजाना पढ़ाना चाहिए.
BPSC 72nd Exam Pattern Change 2026: एग्जाम पैटर्न में हुआ बदलाव
BPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि इस बार परीक्षा के क्वेश्चन पैटर्न में बदलाव किया गया है. इस बार Prelims में A, B, C, D के अलावा E option भी है. अगर कैंडिडेट किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता तो उन्हें E ऑप्शन चुनना होगा. हालांकि किसी प्रश्न में पांचों ऑप्शन में से कोई भी mark नहीं करने पर 1/3 अंक की negative marking का सिस्टम है.
BPSC 72nd Exam Pattern Change 2026 Official Notification Check Here
ये भी पढ़ें: BPSC के दो रिजल्ट जारी, 57 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और 124 इंटरव्यू के लिए सफल
